Skip to Content

केवड़िया में सभी राज्यों के खेल मंत्रियों का सम्मेलन, उत्तराखंड से रेखा आर्य ने की शिरकत

केवड़िया में सभी राज्यों के खेल मंत्रियों का सम्मेलन, उत्तराखंड से रेखा आर्य ने की शिरकत

Closed
by June 25, 2022 News

25 June. 2022. आज केवड़िया (गुजरात) में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ऑफ मिनिस्टर्स ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का दूसरा और आखिरी दिन था। अपरान्ह के सभी सत्रों में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच पर विराजमान होकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस सत्र में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण लिए गए।

इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति के बारे में सभा को जानकारी दी गयी और उसके सफल क्रियान्वन हेतु राज्य सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए सभी से उसको और कारगर बनाने हेतु सुझाव मांगे गए। श्रीमती आर्य द्वारा अनुराग ठाकुर को उत्तराखंड राज्य की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media