समाचार
Uttarakhand : राज्यपाल से मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की, इस दौरान रनरअप भी रहीं मौजूद
6 May. 2022. Dehradun. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई…
हरिद्वार में यूपी पर्यटन के भागीरथी भवन का लोकार्पण, अलकनंदा गेस्ट हाउस उत्तराखंड को मिला, दोनों मुख्यमंत्री रहे मौजूद
5 May. 2022. Haridwar. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Uttarakhand : जमरानी बांध निर्माण में देरी के आसार, अजय भट्ट ने की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात
5 May. 2022. New Delhi. केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जमरानी बांध निर्माण को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट करते हुए 2584 करोड़ की लागत से बनने वाली जमरानी बांध परियोजना को एडीबी के पूर्व विश्लेषण के आधार पर ही निर्माण प्रारंभ करने की मांग की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए कहा कि बार-बार एडीबी के पुनः…
Uttarakhand : खटीमा के ग्रामीण धामी को हराने का करेंगे प्रायश्चित, लेंगे जलसमाधि, पढ़ें पूरी खबर
5 May. 2022. Udham Singh Nagar. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के 5 गांव के ग्रामीणों को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने का काफी पछतावा हो रहा है। इन गांवों के ग्रामीणों ने अब इसका प्रायश्चित करने की ठानी है, इसके लिए इन गांवों के ग्रामीण सांकेतिक जल समाधि लेंगे। मेलाघाट, बंधा, सिसियां, बगुलिया, खेलेरदिया के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम रवींद्र…
फ्रांस में पीएम मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात, तस्वीरों में देखिए दोस्ती की गर्मजोशी
4 May. 2022. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति इमैनुअल मेंक्रों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आगे देखिए तस्वीरें.. राष्ट्रपति मेंक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रपति मेंक्रों की पत्नी भी मौजूद थीं। बाद में दोनों नेताओं के बीच में भारत और फ्रांस के संबंधों को…
भारत की शुक्र ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी, विषैले पीले बादलों से घिरा है ये ग्रह, रहस्य होंगे उजागर
4 May. 2022. चंद्रमा और मंगल के साथ-साथ भारत शुक्र ग्रह के रहस्यों को उजागर करने की कोशिश में भी लगा हुआ है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष सोमनाथ के एक बयान के आधार पर मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भारत शुक्र ग्रह पर जल्द ही एक अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। इसरो की कोशिश न्यूनतम प्रणोदक का इस्तेमाल करते हुए एक अंतरिक्ष…
Uttarakhand : मुख्य सचिव ने लिया केदारनाथ और बदरीनाथ निर्माण कार्यों का जायजा, कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश
4 May. 2022. Rudraprayag/ Chamoli. एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीर्ष प्राथमिकता…
तस्वीरें : जर्मनी के बाद डेनमार्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत
3 May. 2022. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने ग्रीन कार्यनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी की। देखिए तस्वीरें….. दोनों नेताओं की बातचीत में काफी गर्मजोशी देखी गई… पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा कि ” डेनमार्क के साथ भारत की…
चारधाम यात्रा 2022 : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा, गंगोत्री में मुख्यमंत्री रहे मौजूद
3 May. 2022. Dehradun. आज अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसी के साथ चार धाम (chardham) यात्रा की शुरुआत भी हो गई है। पहले गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 बजे खोले गए। दोनों ही धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर हुई। वहीं…
उत्तराखंड दौरे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया
3 May. 2022. Pauri. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सतपाल महाराज धन सिंह मौजूद रहे।…
