Skip to Content

उत्तराखंड में अब महेंद्र भट्ट बने बीजेपी अध्यक्ष, मदन कौशिक की जगह ली

उत्तराखंड में अब महेंद्र भट्ट बने बीजेपी अध्यक्ष, मदन कौशिक की जगह ली

Closed
by July 30, 2022 News

30 July. 2022. New Delhi/ Dehradun. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में संगठन की कमान अब महेंद्र भट्ट को सौंप दी है। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से विधायक रहे हैं इसके अलावा संगठन में भी वह सक्रिय दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात का दौर जारी था और इन्हीं मुलाकातों के चलते प्रदेश में मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने की चर्चा को बल मिला था। ऐसे में अब सभी कयासों से पर्दा हटाते हुए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन को महेंद्र भट्ट के हाथ में सौंप दिया है।

आपको बता दें कि भाजपा ने ठाकुर और ब्राह्मण के समीकरण को साधने के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के समीकरण का भी खास ख्याल रखा है एक तरफ मुख्यमंत्री कुमाऊं से तो वही अब गढ़वाल से एक ब्राह्मण चेहरे के रूप में महेंद्र भट्ट को जगह दी गई है। इस तरह पार्टी ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

भाजपा के नये अध्यक्ष ने किया कार्य भार ग्रहण, राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

देहरादून 30 जुलाई, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज एक सादे समारोह में कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह के बीच महेंद्र भट्ट ने अपने मनोनयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए सबके सहयोग और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही।

इससे पूर्व भारी बरसात के बीच अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया । निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक से कार्यभार ग्रहण करते हुए महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में स्वयं पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media