समाचार
Uttarakhand : मंत्री रेखा आर्य ने की कांवड़ यात्रा, बेटियों को बचाने का लिया संकल्प
26 July. 2022. Haridwar. “मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प” के साथ प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने के संकल्प के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी और महामंत्री हरिगिरि के साथ गंगा पूजन किया। वह यहां से…
Uttarakhand : कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में 10 जिलों में 282 नये मामले
26 July. 2022. Dehradun : उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज 10 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 282 नए मामले सामने आए हैं वहीं सोमवार को 182 मामले सामने आए थे। राज्य में आज कोरोना के 282 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1180 पहुंच गई है। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा…
द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलवाई शपथ
25 July. 2022. New Delhi. भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में संसद भवन में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई। इस मौके पर अपने संबोधन में द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि भारत की 15वीं राष्ट्रपति के पद तक पहुँचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है।…
सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, राज्य में सड़क संबंधी विभिन्न मांग की
25 July. 2022. New Delhi. उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और…
Uttarakhand : पिथौरागढ़ में ‘हिलांस ऐपण साड़ी’ हुई लॉन्च, दीपिका चंद ने तैयार की है ये साड़ी
25 July. 2022. Pithoragarh. पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण डिजाइन से तैयार साड़ी, जिसे हिलांस ऐपण साड़ी नाम दिया गया है, को लॉन्च किया गया। हिलांस ऐपण साड़ी लॉन्चिंग कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। जिला प्रशासन को सहयोग करते हुए ऐपण डिजाइन से साड़ी को तैयार करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा ऐपण साड़ी को तैयार करने वाली कलाकार श्रीमती दीपिका चंद का…
सीएम धामी ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया, कहा “विकल्प रहित संकल्प” का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है सरकार
24 July. 2022. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये “विकल्प रहित संकल्प” का मंत्र लेकर निरन्तर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बीजेपी की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड…
उत्तराखण्ड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा, 6 लोग गिरफ्तार, पढ़िए कैसे हुआ पूरा घालमेल
24 July. 2022. Dehradun. उत्तराखण्ड राज्य में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एसटीएफ ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर 37 लाख रुपए बरामद किए। 2021 की इस परीक्षा में परीक्षा में राज्य के करीब 1.60 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। पेपर लीक की शिकायत मिलने पर आयोग ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया था।…
हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, पूरे इलाके में बना कौतूहल का विषय
24 July. 2022. Haridwar. हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के दौरान रविवार दिन में आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यह नजारा यहां पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है। वहीं यहां आए कावड़िए भी इस नजारे को देखकर अभिभूत दिखे। दरअसल दिन के वक्त हरिद्वार में धूप निकली हुई थी, आसमान में हल्के बादल छाए छाए हुए थे, इसी दौरान सूर्य के चारों ओर इंद्रधनुष…
उत्तराखंड पुलिस में बढ़ा वर्दी भत्ता, कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और सभी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को होगा फायदा
23 July. 2022. Dehradun. उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का वर्दी भत्ता बढ़ाया गया। पहले हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल को 2250 रुपए मिलता था, जिसको अब बढ़ाकर अब 3300 रुपये प्रति वर्ष किया गया है। इसी के साथ पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता पहले 1500 रुपए प्रति वर्ष था जिसको अब 2200 रुपये प्रति वर्ष किया गया…
तस्वीरें : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह, कहा कि देशवासियों के विकास और कल्याण के लिए पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिये
23 July. 2022. New Delhi. संसद भवन में आज वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह हुआ, इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। यहां मौजूद सांसदों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि राजनीतिक प्रक्रियाएं, राजनीतिक दलों के अपने तंत्रों के माध्यम से संचालित होती हैं, लेकिन पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना…
