समाचार
सेना और डीआरडीओ ने किया क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का परीक्षण, कुल 6 मिसाइल छोड़ी गयी
8 September. 2022. New Delhi. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने ओडीशा तट के निकट एकीकृत परीक्षण क्षेत्र, चांदीपुर से क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम की छह उड़ानों का सफल परीक्षण किया है। इसके लिए मिसाइलों को एक निश्चित लक्ष्य पर छोड़ा गया था। ये लक्ष्य वास्तविक खतरे जैसे थे, ताकि विभिन्न हालात में हथियार प्रणालियों की क्षमता का आकलन किया जा सके। इसमें…
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आप भी दे सकते हैं सुझाव, समिति ने राज्य के नागरिकों और सिविल संस्थाओं से की अपील
8 September. 2022. Dehradun/ New Delhi. उत्तराखण्ड के निवासियों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक कानूनों – विवाह, तलाक, संपत्ति का अधिकार, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेने और रखरखाव व संरक्षता विषय पर मसौदा कानून तैयार करने या मौजूदा कानून में संशोधन करने तथा समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के सम्बंध में रिपोर्ट देने हेतु सरकार ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्यक…
28 फुट ऊंची और 65 मीट्रिक टन भारी है इंडिया गेट पर लगी नेताजी की मूर्ति, पीएम मोदी ने किया अनावरण
8 September. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन किया। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सत्ता के प्रतीक तत्कालीन राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करना जन प्रभुत्व और सशक्तिकरण का एक उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया। ब्रिटिश काल में यहां जॉर्ज पंचम…
UKSSSC पेपर लीक के बाद उत्तराखंड में समूह ग के 7 हजार पद अब ऐसे भरेंगे, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
7 September. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारे भाई बहन जो परीक्षार्थी है उनकी परीक्षाओं में कोई विलम्ब न हो, साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिये लम्बित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा…
हरिद्वार पंचायत चुनाव : बीजेपी ने बीएसपी को दिया झटका, रविन्द्र पनियाला और लोकेन्द्र चुड़ियाला सहित कई लोग बीजेपी में शामिल
7 September. 2022. Dehradun. हरिद्वार में पंचायत चुनावों के बीच हरिद्वार संसदीय क्षेत्र तथा जिले से सैकड़ों लोग बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं मे बसपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र पनियाला तथा जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र चुड़ियाला का नाम शामिल है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की…
उत्तराखंड में राजस्थान के मंत्री के आवास और फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप, आसपास जुटी भीड़
7 September. 2022. Udham Singh Nagar. राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के उत्तराखंड स्थित आवास और फैक्टरी में इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद यहां हड़कंप मच गया है, आसपास काफी भीड़ भी जुट गई लेकिन अभी किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। दरअसल राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव का किच्छा के आवास विकास…
Video : उत्तराखंड में यहां फूट-फूट कर रोये स्कूल के बच्चे, कारण जानकर आप भी होंगे भावुक, वीडियो हुआ वायरल, देखिए
7 September. 2022. Chamoli : उत्तराखंड में एक शिक्षक की विदाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शिक्षक की विदाई के वक्त स्कूल के छात्र फूट-फूट कर रो रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छात्र छात्राओं का इस शिक्षक के साथ बेहद लगाव था और अब इस शिक्षक का प्रमोशन हो गया है, इस कारण उन्हें इस स्कूल से स्थानांतरित कर दिया गया…
हरिद्वार पंचायत चुनाव : बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखिए
6 September. 2022. Haridwar. भाजपा ने हरिद्वार निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद सूची को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने ज़िला पंचायत हरिद्वार के 44 वार्डों के पदों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा…
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कई परीक्षाएं रद्द, 10 सितंबर को दोबारा होंगी इन विषयों की परीक्षा
6 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, इन परीक्षाओं को अब पूर्व निर्धारित केंद्रों पर 10 सितंबर को दोबारा करवाया जाएगा। दरअसल पूर्व में करवाई गई इन परीक्षाओं को लेकर कई छात्रों ने शिकायत की थी कि परीक्षा में प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम के अनुसार सवाल नहीं पूछे गए थे, जिसके बाद जांच करवाई गई और अब…
आईआईटी रुड़की में भारी बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, नॉनवेज खाने का है मामला
6 September 2022. Roorkee. आईआईटी रुड़की में नॉनवेज खाने को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है, मंगलवार को यहां आईआईटी रुड़की के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने गेट पर लगाई हुई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और इस दौरान कार्यकर्ताओं की सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना था कि आईआईटी रुड़की के अंदर विभिन्न हॉस्टल…
