Skip to Content

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 की घोषणा, एनएसए अजीत डोभाल सहित पांच लोगों को मिलेगा

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 की घोषणा, एनएसए अजीत डोभाल सहित पांच लोगों को मिलेगा

Closed
by November 6, 2022 News

6 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 की घोषणा हो गई है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित 5 लोगों को इस बार उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 दिया जाएगा। आगे पढ़िए कौन-कौन है ये 5 लोग…..

पहला नाम अजीत कुमार डोभाल का है, डोभाल वर्तमान में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं, वहीं दूसरा नाम प्रसून जोशी का है, प्रसून जोशी प्रसिद्ध कवि, लेखक, गीतकार एवं वर्तमान में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष हैं। तीसरा नाम स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत का है, बिपिन रावत भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे हैं, चौथा नाम स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र तिवारी, गिर्दा का है, गिर्दा उत्तराखंड के आंचलिक भाषा के जाने-माने कवि, लेखक एवं गीतकार रहे हैं। पांचवा नाम स्वर्गीय श्री वीरेंद्र डंगवाल का है, वीरेन डंगवाल साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media