समाचार
Uttarakhand : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, 18 फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर
21 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई है, कैबिनेट ने 18 बिंदुओं पर मुहर लगाइ है , 1 बिंदु को किया गया स्थगित। राज्य कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले पढ़ें…. 1. RTE में बच्चों क़ो प्रतिपूर्ति देने क़ो लेकर हुआ फैसला,प्रति बच्चों के लिए 1300 की जगह 1800 रुपए का बजट दिया जाएगा। 2. राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में…
उत्तराखंड कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, प्रीतम के सचिवालय कूच से संगठन नेता नदारद, बीजेपी ने ली चुटकी
21 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने सचिवालय कूच के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया, भर्ती प्रकरण और अंकिता हत्याकांड जैसे कई मुद्दों को लेकर प्रीतम सिंह ने इस सचिवालय कूच का आयोजन किया, इस मौके पर कांग्रेस की गुटबाजी साफ देखी गई। प्रीतम सिंह के इस शक्ति प्रदर्शन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित संगठन के नेता नदारद रहे, कांग्रेस नेता हरीश रावत भी इस रैली…
चमोली और पिथौरागढ़ में वाहन दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, गहरी खाई में गिरे वाहन
21 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, पहला हादसा आज सवेरे चमोली जिले में हुआ है। पोखरी विकासखंड के अंतर्गत हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग में त्रिशुला और देवखाल के बीच में एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है! हादसे में कार मालिक अनिल सेमवाल, उम्र 24 साल निवासी देवखाल का और चालक संजय खंडूरी…
पिथौरागढ़ व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव धामी ने की जहर खाकर आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट
21 Nov. 2022. Pithoragarh. पिथौरागढ़ शहर के व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव हरिओम धामी ने रविवार रात व्यापार भवन में पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया, आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो हरिओम धामी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक हरिओम धामी की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हरिओम धामी एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गए हैं जिसे पुलिस ने अपने कब्जे…
उत्तराखण्ड ‘कौथीक’ में गीतनृत्य नाटिका ‘नंदा की कथा’ का मंचन
21 Nov. 2021. Dehradun. कल 20 नवम्बर की शाम को गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित ‘कौथीग’, उत्तराखण्ड महोत्सव में डॉ. नंद किशोर हटवाल द्वारा लिखित एवं डॉ. राकेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘नंदा की कथा’ गीतनृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया गया। गीतनृत्य नाटिका के माध्यम से नंदा का मिथक और नंदा का प्रचलित लोक विश्वास उत्तराखण्ड की लोक शैली में मंच पर जीवन्त हुआ। उत्तराखण्ड में नंदादेवी का मिथक बहुप्रचलित और…
उत्तराखंड बीजेपी ने मोर्चों और मंडल कार्यकारिणी के गठन को तय की समय सीमा, सदस्यता अभियान के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन भी किया
21 Nov. 2022. Dehradun. भाजपा ने प्रदेश मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिले एवं मण्डल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय कर दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने 30 नवम्बर तक मोर्चों की प्रदेश टीम, 5 दिसंबर तक जिले व 15 दिसंबर तक मण्डल की कार्यकरिणी और 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए हैं, साथ ही सदस्यता अभियान के लिए तीन…
ये है उत्तराखंड का 103 साल का शेर, द्वितीय विश्वयुद्ध, 62 और 65 की लड़ाई में दुश्मन के दांत खट्टे किए, तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन
19 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पट्टी सेंधर के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक चंडी प्रसाद जोशी की तलवार से केक काटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल चंडी प्रसाद जोशी ने शनिवार को अपना 104 वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर चंडी प्रसाद जोशी ने अपने परिवार के साथ तलवार से केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां मनाई, इस मौके पर सेना…
Uttarakhand : विधानसभा में गूंजेगा शिक्षकों की पदोन्नति का मामला, पदोन्नति संघर्ष समिति ने लिया फैसला
19 Nov. 2022. Dehradun. सहायक अध्यापक एल टी से प्रवक्ता पदोन्नति संघर्ष समिति उत्तराखंड की आज देहरादून में आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि विभाग ने ट्रिब्यूनल के वरिष्ठता संबंधी आदेश का अनुपालन कर पदोन्नति नहीं की तो यह मामला आगामी विधान सभा सत्र में विधान सभा में गूंजेगा। संघर्ष समिति का मानना है कि विभाग ट्रिब्यूनल के फ़ैसले का अनुपालन करने के बजाए उच्च न्यायालय में इसको…
MCD चुनाव दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़, बीजेपी के लिए किया चुनाव प्रचार
19 Nov. 2022. New Delhi/ Dehradun. दिल्ली में हो रहे एमसीडी चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार के लिए उतर गए हैं, दिल्ली में कई जगह रोड शो कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के लिए वोट मांगे, धामी के रोड शो में काफी भीड़ देखी गई। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी, विनोद नगर सीट से रवि नेगी और मंडावली सीट से शशी…
Uttarakhand यहां हो रहा था हिंदुओं का धर्मांतरण ? जम कर कटा बवाल, पुलिस ने बीच बचाव किया
19 Nov. 2022. Dehradun. देहरादून के डालनवाला इलाके में उस वक्त बवाल मच गया, जब एक चर्च के बाहर यहां हिंदू संगठनों के लोग जमा हो गए और इन लोगों की ओर से आरोप लगाया गया कि चर्च में 60 से ज्यादा हिंदुओं को पैसे और जमीन का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने यहां जमकर बवाल काटा, हालात इतने खराब…
