Skip to Content

Home / समाचारPage 488

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए इस बार

27 Oct. 2022. Rudraprayag. आज भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। आज प्रात: तीन बजे केदारनाथ मंदिर खुल गया चार बजे से कपाट बंद करने की समाधि पूजन प्रक्रिया शुरू हो गयी। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने…

रानीबाग स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली, केन्द्र सरकार ने जारी किए आदेश

27 Oct. 2022. Dehradun. भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ भूमि उत्तराखण्ड सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने…

केदारनाथ मंदिर गर्भगृह 230 किलो सोने की प्लेटों से स्वर्ण मंडित, एएसआई के अधिकारियों की देखरेख में हुआ काम पूरा

26 Oct 2022, Rudraprayag. केदारनाथ धाम का गर्भगृह स्वर्णमंडित हो गया है। 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें और छत नए स्‍वरूप में दिख रही हैं। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने बाबा केदार के धाम को स्वर्ण प्लेट से सजाने का अनुरोध किया था। इसके लिए व्यवसायी की ओर से 230 किलोग्राम सोने का दान किया गया। इस सोने से 550 गोल्ड प्लेट का निर्माण कराया गया।…

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी

26 Oct. 2022. Uttarkashi. उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर बुधवार की दोपहर 12:01 बजे बंद हो गए। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के जवान सेना के बैंड के साथ मौजूद रहे। अब कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन…

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा पर गायों की पूजा की, पत्नी गीता धामी भी रहीं मौजूद

26 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंड वासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की! इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है, भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त…

किम जोंग परमाणु बम का परीक्षण करने की तैयारी में, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने ऐसा न करने की दी चेतावनी

26 Oct. 2022. अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की ओर से उत्तर कोरिया को किसी भी तरह का परमाणु परीक्षण ना करने की चेतावनी दी गई है! यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब उत्तर कोरिया की ओर से हाल के दिनों में कई मिसाइल टेस्ट किए गए और अमेरिका और दक्षिण कोरिया और जापान को डर है कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन 2017 के…

पटाखा फोड़ने को लेकर हुई दलजीत की हत्या, पांचों हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में

26 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. पटाखा फोड़ने को लेकर मेट्रोपोलिस, रुद्रपुर में हुए दलजीत हत्याकांड का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने दलजीत के पांचों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दिनांक 25.10.2022 को चौकी सिडकुल पर सूचना प्राप्त हुई कि मेट्रोपोलिस गेट नं. 1 के पास एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा गोली मार दी गई है। सूचना पर चौकी सिडकुल व थाना पंतनगर…

उत्तराखंड में ईगास-बग्वाल को रहेगा राजकीय अवकाश, सीएम ने कहा “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला”

25 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान…

उत्तराखंड : दिवाली पर हादसा, मां-बाप की मौत, 6 साल का बच्चा गंभीर घायल

25 Oct. 2022. Udham singh Nagar. ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल…

दीवाली पर रुद्रपुर में दो पक्षों में चली गोली, एक व्यक्ति की मौत, इलाके में हड़कंप

25 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. जब खुशी के मौके पर लोग दीवाली में दिए जला रहे और पटाखे फोड़ रहे थे तो एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई थी। रुद्रपुर के सिडकुल पुलिस चौकी की मेट्रोपोलिस कालोनी में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। गोलियों की तड़तड़ाहट…

Loading...
Follow us on Social Media