समाचार
दिल्ली के दो युवक ऋषिकेश निम बीच में डूबे, तलाश जारी
29 Oct. 2022. Rishikesh. ऋषिकेश निम बीच दिल्ली के दो युवक डूब गए। जिस कारण सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को थाना मुनिकीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दिल्ली से आये 02 युवक निम बीच पर राफ्टिंग के बाद नदी में चले गए जहाँ वें नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम तत्काल मय राफ्ट…
पिथौरागढ़, पौड़ी और बागेश्वर जिलों के डीएम बदले, पौड़ी एसएसपी का भी तबादला, अंकिता हत्याकांड का दिखा असर
28 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में 3 जिलों में जिला अधिकारी बदल दिए गए हैं, आशीष कुमार चौहान को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी की जगह अब पौड़ी जिले का जिला अधिकारी बना दिया गया है। वहीं विजय कुमार जोगदंडे से पौड़ी जिले के जिलाधिकारी का चार्ज ले लिया गया है और उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया गया है। बागेश्वर जिला अधिकारी रीना जोशी को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है,…
अमरदेई शाह फिर चुनी गई जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की अध्यक्ष, कांग्रेस की ज्योति देवी को हराया
28 Oct. 2022. Rudraprayag. जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग के उप चुनाव के लिए आज मतदान हुआ जिसमें भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों सहित सभी 18 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए एक बार फिर अमरदेई शाह दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष चुना है। उप चुनाव में भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष अमरदेई शाह व कांग्रेस ने ज्योति देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि जिला पंचायत के…
पीएम मोदी ने पूरे देश में पुलिस की एक वर्दी की वकालत की, राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में One Nation- One Police Uniform का दिया आइडिया
28 Oct. 2022. New Delhi. पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में वन नेशन-वन पुलिस यूनिफॉर्म का आइडिया दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे आज देश में One Nation, One Ration Card की व्यवस्था बनी है, One Nation-One Mobility Card की व्यवस्था हो रही है, One Nation-One Grid बना है, One Nation-One Sign Language बनी है, वैसे ही पुलिस की वर्दी को भी लेकर…
महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा, विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार, अकेले केदारनाथ प्रसाद से हुआ लगभग 44 लाख का व्यवसाय
28 Oct. 2022. Rudraprayag. कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई। यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया। जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद…
सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर बीआरओ के तीन पुलों का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लेह से किया, आवागमन होगा आसान
28 Oct. 2022. Chamoli. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह से सीमा सड़क संगठन की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, यह परियोजनाएं 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। इसके तहत उत्तराखंड में भी 3 पुलों का उद्घाटन किया गया है, यह पुल बीआरओ द्वारा सिमली-ग्वालदम राजमार्ग पर बनाए गए हैं! मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लोकार्पित होने वाले 75 infrastructure…
Uttarakhand Government Jobs, 661 पदों पर फिर निकली भर्ती, 17 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
28 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 661 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। इन पदों के लिए उम्र सीमा 21 साल से 42 साल तक रखी गई है, वहीं इन पदों के लिए UKSSSC के तहत पहले आवेदन करने वालों को 1 साल उम्र में छूट भी दी जाएगी, वेतनमान…
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया, रखा उत्तराखंड का पक्ष
27 Oct. 2022. Faridabad. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य कठिन एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त राज्य है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ उत्तर में तिब्बत चीन एवं पूर्व में नेपाल के साथ जुड़ी हुई हैं।…
चारधाम यात्रा रिकॉर्ड कारोबार, घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से ही कमाए 211 करोड़, सीएम ने कहा पीएम के मार्गदर्शन में नये युग की शुरुआत
27 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने आख़िरी पड़ाव पर है। बाबा केदार के कपाट गुरुवार 27 अक्टूबर को विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, इसके अलावा यमनोत्री के कपाट भी विधिविधान से बंद कर दिए गए। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा की रौनक़ पुनः पटरी पर लौटती हुई नज़र आई। चारधाम यात्रा ने इस वर्ष…
यमुनोत्री धाम के कपाट भी हुए बंद, चारधाम में अब सिर्फ बद्रीनाथ के कपाट खुले हुए हैं, जो 19 नवंबर को बंद होंगे
27 Oct. 2022. Dehradun. यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए। इस अवसर पर खरसाली से शनि महाराज की डोली अपनी बहन यमुना को मिलने और लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़…
