Skip to Content

Home / समाचारPage 485

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली के औली में की शस्त्र पूजा, जवानों के साथ मनाया दशहरा

5 Oct. 2022. Chamoli. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तराखंड के औली में सशस्त्र बलों और आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाई। रक्षा मंत्री ने यहां शस्त्र पूजा भी की और राष्ट्र की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के योगदान की सराहना की। जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्दी में पुरुषों और महिलाओं के साथ बातचीत…

पहाड़ और साहित्य दोनों को खलेगा शेखर जोशी का निधन, पढ़िए मिरर उत्तराखंड का खास संपादकीय

5 Oct. 2022. प्रख्यात साहित्यकार शेखर जोशी का निधन न सिर्फ साहित्य जगत के लिए बल्कि उत्तराखंड के पहाड़ों के लिए भी एक बड़ी क्षति है। मंगलवार दोपहर को शेखर जोशी का निधन गाजियाबाद के एक अस्पताल में हो गया, वह 90 वर्ष के थे। शेखर जोशी उत्तराखंड में जन्मे उन विरले साहित्यकारों में से हैं जिन्होंने अपने लेखन से उत्तराखंड के तत्कालीन समाज गांव-घरों को दुनिया से परिचित करवाया,…

पौड़ी में हुए भीषण बस हादसे में 32 लोगों की मौत, 18 घायल, खत्म हुआ बचाव अभियान

5 Oct. 2022. Kotdwar. Latest Update. पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 32 पहुंच गई है, जबकि इस घटना में 18 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार शाम को बचाव अभियान बंद कर दिया गया, घटनास्थल से 30 शव निकाले गए हैं, जबकि 20 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया, दो घायलों ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। Last Update. 11…

उत्तरकाशी हिमस्खलन में 9 शव बरामद, 32 अभी लापता, खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित

4 Oct. 2022. Dehradun. उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के प्रशिक्षार्थी पर्वतारोही फंस गये। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के कर्नल अजय बिष्ट के अनुसार 9 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 32 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। कुल 41 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जिनमें सात प्रशिक्षक पर्वतारोही और 34 प्रशिक्षु पर्वतारोही हैं।…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून, चीन सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

4 Oct. 2022. Dehradun. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून पहुंच गए हैं, देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के सेना के गढ़ी कैंट में रात्रि विश्राम करेंगे, वहीं देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। बुधवार सवेरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का…

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को फोन किया, लड़ाई को शीघ्र समाप्त करने और वार्ता व कूटनीति के मार्ग पर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया

4 Oct. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस लड़ाई को शीघ्र समाप्त करने और वार्ता व कूटनीति के मार्ग पर आगे बढ़ने की आवश्यकता के अपने आह्वान को दोहराया। उन्होंने इस बात पर अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि इस संघर्ष का कोई सैन्य…

तस्वीरें : सीएम धामी ने नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की Navratri 2022

4 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। देखिए तस्वीरें…. अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का…

परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी, जापान ने बढ़ाई सतर्कता, पढ़ें पूरी खबर

4 Oct. 2022. परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने पांच साल में पहली बार जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे जापान सतर्क हो गया, निवासियों को कवर लेने की चेतावनी दी गई और जापान के उत्तर-पूर्व में रहने वाले लोगों को आस-पास की इमारतों को खाली करने के लिए अलर्ट जारी किया गया था क्योंकि प्रशांत महासागर में गिरने से पहले मिसाइल जापान के ऊपर से…

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया, इसमें कुल 7776 मकान बनाए जाएंगे

3 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 547 करोड़ रुपए लागत की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 8 योजनाएं उधम सिंह नगर की व 1 योजना नैनीताल जिले के रामनगर की है। उन्होंने स्पष्ट कहा की योजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो और निर्माण कार्य में गुणवत्ता…

पहला स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ वायुसेना में शामिल, राजनाथ बोले जल्द ही सुपरपावर्स में गिना जाएगा भारत

3 Oct. 2022. Jodhpur. देश में ही बने भारत के पहले हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के पहले बैच को वायु सेना में शामिल कर दिया गया है, राजस्थान के जोधपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में इन हेलीकॉप्टरों को वायुसेना में शामिल किया गया। देश में ही बने भारत के इस पहले लड़ाकू हेलीकॉप्टर का नाम प्रचंड रखा गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हेलीकॉप्टर का एक…

Loading...
Follow us on Social Media