Skip to Content

परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी, जापान ने बढ़ाई सतर्कता, पढ़ें पूरी खबर

परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी, जापान ने बढ़ाई सतर्कता, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by October 4, 2022 News

4 Oct. 2022. परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया ने पांच साल में पहली बार जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे जापान सतर्क हो गया, निवासियों को कवर लेने की चेतावनी दी गई और जापान के उत्तर-पूर्व में रहने वाले लोगों को आस-पास की इमारतों को खाली करने के लिए अलर्ट जारी किया गया था क्योंकि प्रशांत महासागर में गिरने से पहले मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी थी।

जापान ने इस दौरान ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया था। जापानी सरकार ने कहा कि उसने मिसाइल को नष्ट करने के लिए किसी भी रक्षा उपाय का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है।

यह जनवरी के बाद से उत्तर कोरिया द्वारा सबसे महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण है जब उसने अमेरिका के गुआम क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम ह्वासोंग -12 इंटरमीडिएट-रेंज मिसाइल को दागा था, वहीं 2017 के बाद से ये पहली बार है जब उत्तर कोरिया की मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी है। यह प्रक्षेपण पिछले 10 दिनों में उतर कोरिया द्वारा हथियारों के परीक्षण का पांचवां दौर है, इसे दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हाल ही में कितने गये सैन्य अभ्यास के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media