समाचार
मुख्यमंत्री धामी ने एम्स के ट्रॉमा रथ को फ्लैग ऑफ किया, 11 से 17 अक्टूबर तक मेडिकल छात्रों और आम लोगों को करेगा जागरूक
11 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश द्वारा ट्रामा रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर आम लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करने एवं प्रशिक्षित करने का अभियान छेड़ा है, यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों…
उत्तराखंड से 2 अलकायदा आतंकी समेत कुल 8 आतंकवादी गिरफ्तार, युवाओं को प्रभावित कर आतंक के रास्ते पर धकेल रहे थे
11 Oct. 2022. Dehradun. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने एक अभियान चलाकर 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 आतंकवादी उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। यह आतंकवादी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश संगठन से जुड़े हुए हैं, अपने-अपने इलाकों में ये आतंकवादी कट्टरवादी युवाओं को खोज कर उनको आतंक की राह पर धकेल रहे थे और गजवा ए हिंद…
मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग, कहा दिव्यांगों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं
10 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन द्वारा संयुक्त रूप से कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परमार्थ के कार्य में लगे महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन का आभार व्यक्त करते…
मुलायम सिंह यादव का निधन, उत्तराखंड से लाए दो बहुएं, राज्य के लिए हीरो और विलेन दोनों रहे
10 Oct. 2022. Dehradun. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, गुरुग्राम के एक अस्पताल में सोमवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव अविभाजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे, वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। उत्तराखंड से मुलायम सिंह यादव का घनिष्ठ संबंध रहा है उनकी दोनों बहुएं उत्तराखंड से हैं,…
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र, हल्द्वानी जेल में तैयार की गई शार्प शूटरों की टीम
10 Oct. 2022. Udham Singh Nagar. उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है, इस मामले में हल्द्वानी जेल में बंद एक आरोपी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने के लिए शार्प शूटरों की एक पूरी टीम तैयार कर ली थी, सुपारी की रकम का मामला लीक होने के बाद इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा…
हवाई हमलों से दहला यूक्रेन, पुतिन ने बताया बदला, यूक्रेन बोला रूस को आतंकी देश घोषित किया जाए
10 Oct. 2022. रविवार देर रात और सोमवार सवेरे यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रूस के द्वारा हवाई हमला किया गया, यूक्रेन की राजधानी कीव में भी रूस के द्वारा हवाई हमला किया गया। ल्विव, टेरनोपिल, डीनिप्रो, ज़ाइटॉमिर और ज़ापोरिज्जिया में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हमलों को 2 दिन पहले हुए क्रीमिया पुल हमले का बदला बताया है। रूस की…
यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों पर जो बाइडेन का बयान, रूस से युद्ध समाप्त करने और सैनिकों को हटाने के लिए कहा
10 Oct. 2022. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे विभिन्न शहरों में किए गए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है, एक लिखित बयान जारी कर जो बाइडेन ने कहा कि “अमेरिका आज कीव सहित पूरे यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा करता है। इन हमलों ने नागरिकों को मार डाला और घायल कर दिया और बिना किसी सैन्य उद्देश्य…
उत्तराखंड मौसम की ताजा चेतावनी जारी, इन जिलों के लोग रहें सतर्क, Uttarakhand Weather Alert
9 Oct. 2022. Dehradun. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर यानी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। 10 अक्टूबर को नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार से 11 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं और 12…
उत्तराखंड के इन जिलों में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद, खराब मौसम को देखते हुए लिया गया फैसला
9 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सोमवार 10 अक्टूबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विभिन्न जिलों में जिला अधिकारियों की ओर से सोमवार को स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल के जिलाधिकारियों की ओर से संबंधित जिलों में कक्षा एक से कक्षा 12…
कुमाऊं विश्वविद्यालय की सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द, खराब मौसम को देखते हुए फैसला
9 Oct. 2022. Nainital. कुमाऊं विश्वविद्यालय की सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, यह फैसला खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है, इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सूचना भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 10 अक्टूबर को खराब मौसम को देखते हुए सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, 10 अक्टूबर की परीक्षाओं की अगली तारीख अपने महाविद्यालय…
