समाचार
उत्तराखंड में यहां खेत में डीएम को मडुआ काटते देख लोग हुए हैरान, किसानों ने भी खुशी जताई
14 Oct. 2022. Uttarkashi. जिले में क्रॉप कटिंग के प्रयोग के दौरान जिला अधिकारी अभिषेक रोहिल्ला दराती लेकर खुद फसल काटने पहुंच गए जिलाधिकारी को फसल काटते हुए देख सभी हैरान थे। डीएम जब स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वो भी हाथ में दराती लेकर खुद फसल काटने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां के लोग भी हैरान रह गए। डीएम ने स्वयं भी परम्परागत फसल मडवा की क्रॉप…
उत्तराखंड : पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, तड़के देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली
14 Oct. 2022. Dehradun. पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का 92 वर्ष में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदार सिंह फोनिया को श्रद्धांजलि दी। पर्यटन विशेषज्ञ केदार सिंह फोनिया कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। बहरहाल, शुक्रवार तड़के उन्होंने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों…
भारत ने परमाणु पनडुब्बी से किया बैलेस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, कहा भारत ऐसे हथियारों का पहले उपयोग नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध
14 Oct. 2022. New Delhi. भारत ने देश की पहली और एकमात्र परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के जरिए बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि आईएनएस अरिहंत ने 14 अक्टूबर, 2022 को एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का सफल प्रक्षेपण किया। मिसाइल का पूर्व निर्धारित सीमा तक परीक्षण किया गया और बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य क्षेत्र…
Uttarakhand Government Jobs, पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी खबर
14 Oct. 2022. Haridwar. लोक सेवा आयोग ने पटवारी लेखपाल के 563 पदों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 रखी गई है। आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी/लेखपाल के चयन परीक्षा 2022 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 4 नवंबर 2022 तक उल्लिखित पदों के लिए किसी एक जनपद के रिक्त पदों…
सीएम धामी ने ISBT देहरादून में मारा छापा, सफाई व्यवस्था पर लगाई लताड़
13 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण किया एवं यात्रियों से बातचीत भी की। आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों…
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन किए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने, मंदिर को 5 करोड़ रुपए का दान भी दिया
13 Oct. 2022. Chamoli. उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार सवेरे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए, उद्योगपति मुकेश अंबानी जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सीधे बद्रीनाथ पहुंचे, यहां मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत किया गया, मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों ने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मुकेश अंबानी ने केदारनाथ धाम के भी दर्शन किए। मंदिर समिति की…
उधम सिंह नगर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
13 Oct. 2022. Kashipur. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर इलाके में जहां एक ओर उत्तर प्रदेश पुलिस की दबिश के दौरान एक महिला की मौत से तनाव पैदा हुआ है, वहीं बृहस्पतिवार सवेरे काशीपुर इलाके में ही एक किसान नेता और खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हत्यारे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर…
आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें, कहा अधिकारी संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण
13 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों…
काशीपुर में पुलिस दबिश और फायरिंग, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पत्नी की मौत, कई पुलिसकर्मी झड़प में घायल, लोगों में आक्रोश, छावनी बना इलाका
12 Oct. 2022. Kashipur. उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की पुलिस के दबिश देने आने पर भारी बवाल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई। जबकि उत्तर प्रदेश के कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको आप आगे देख सकते हैं…….
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों का बोनस, एलपीजी और पूर्वोत्तर को लेकर किए महत्वपूर्ण फैसले, पढ़ें पूरी खबर
12 Oct. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्त वर्ष 2021-22 के लिए रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को कार्योत्तर मंजूरी दे दी है। पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस वर्ष भी लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया जा चुका है। प्रति…
