Skip to Content

Home / समाचारPage 479

सीएम की सख्ती के बाद डीजीपी का अल्टीमेटम, 3 दिन में काशीपुर, डोईवाला और हरिद्वार घटना का खुलासा न होने पर थानेदार और एसओ को हटा दिया जाएगा

16 Oct. 2022. Dehradun. प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई…

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस भिड़े, बीजेपी बोली कांग्रेस के आरोप निराधार

16 Oct. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, कांग्रेस ने जहां एक ओर उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं तो वहीं खनन माफियाओं से मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। दूसरी ओर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया और कहा कि प्रदेश मे कानून व्यस्था पूरी तरह से…

नैनीताल हाईकोर्ट ने विधानसभा से कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगाई, 19 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी

15 Oct. 2022. Nainital. उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले की सुनवाई करते हुए विधान सभा सचिवालय के दिनांक 27, 28 व 29 सितंबर के बर्खास्तगी आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है, साथ ही कोर्ट ने इस मामले में विधान सभा सचिवालय से चार सप्ताह के जवाब पेश करने को कहा है, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये कर्मचारी अपने पदों पर…

सीएम धामी ने चंपावत में 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, टनकपुर में बीआरओ के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया

15 Oct. 2022. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले शुभारंभ करने के साथ ही चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने…

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के भाई के घर से करोड़ों की डकैती, पुलिस जांच में जुटी

15 Oct. Dehradun. उत्तराखंड के डोईवाला में डकैतों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि दिनदहाड़े कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के चचेरे भाई के घर आज डकैती की घटना को अंजाम दिया। उत्तराखंड के कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर आज दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती को वारदात को अंजाम दिया है। जिन्होंने घर की महिलाओं को बंधक बनाने के बाद 1.5 घंटे तक घर के अंदर से…

गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले में महिलाओं ने गोरखाली नृत्य और गीतों से समा बांधा, दूसरे दिन लोगों ने खूब उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए पारंपरिक उत्पाद खरीदे

देहरादून, 15  अक्टूबर, 2022-  गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2022 मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजेंद्र गिरी, अध्यक्ष भेरी यातायात प्राइवेट लिमिटेड नेपाल, मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी सब एरिया उत्तराखंड, सुनील उनियाल गामा, महापौर देहरादून एवं हरक सिंह रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजुद अतिथियों ने वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी सदस्यों को…

विरासत फेस्टिवल में दिव्या गोस्वामी के कथक और ओस्मान मीर की गजलों की धूम रही, हुए कई अन्य कार्यक्रम

15 Oct. 2022. Dehradun. विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के सातवें दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं गोवा जनजाति के कुनबी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो ’कला साम्राज्य, करचोरम, गोवा द्वारा प्रस्तुत किय गया। कुनबी समुदाय ने कुनबी लोक नृत्य को अपना नाम दिया है। यह जनजाति गोवा के साल्सेते तालुका क्षेत्र में पाई जा सकती है। नृत्य सरल होने के साथ-साथ…

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस, राज्य में सेना और प्रशासन द्वारा संयुक्त सर्वे का फैसला

14 Oct. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला…

उत्तराखंड में यहां खेत में डीएम को मडुआ काटते देख लोग हुए हैरान, किसानों ने भी खुशी जताई

14 Oct. 2022. Uttarkashi. जिले में क्रॉप कटिंग के प्रयोग के दौरान जिला अधिकारी अभिषेक रोहिल्ला दराती लेकर खुद फसल काटने पहुंच गए जिलाधिकारी को फसल काटते हुए देख सभी हैरान थे। डीएम जब स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तो वो भी हाथ में दराती लेकर खुद फसल काटने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां के लोग भी हैरान रह गए। डीएम ने स्वयं भी परम्परागत फसल मडवा की क्रॉप…

उत्तराखंड : पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, तड़के देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली

14 Oct. 2022. Dehradun. पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का 92 वर्ष में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदार सिंह फोनिया को श्रद्धांजलि दी। पर्यटन विशेषज्ञ केदार सिंह फोनिया कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। बहरहाल, शुक्रवार तड़के उन्होंने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों…

Loading...
Follow us on Social Media