Skip to Content

Home / समाचारPage 478

उत्तराखंड में यहां भारी मात्रा में चरस बरामद, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

13 Nov. 2022. Khateema. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा क्षेत्र में पुलिस ने 2 किलो 50 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़ा गया व्यक्ति जंगल के रास्ते चरस को लेकर बिक्री के लिए जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार थाना बनबसा चौकी शारदा बैराज पुलिस एवं सशस्त्र सीमा…

उधम सिंह नगर में फायरिंग, एक नाबालिग युवक को लगी गोली

13 Nov. 2022. Udham Singh Nagar. जनपद ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के खेड़ा में दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तमंचे भी निकल गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। एक युवक को हाथ में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलाने वाले युवक…

उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 5 घंटे में दूसरी बार भूकंप

12 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड सहित दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, यह झटके शाम 7:57 पर महसूस किए गए, भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया है, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश इलाके में शाम लगभग 4:15 पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, इस भूकंप का केंद्र पौड़ी जिले के लैंसडाउन में…

दुनिया में युद्ध और कोविड जैसी परेशानी के बावजूद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर-पीएम मोदी

12 Nov.2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तेलंगाना के रामागुंडम में 9500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले आज प्रधानमंत्री ने रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (आरएफसीएल) संयंत्र का दौरा किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है और जिनके लिए आज आधारशिला रखी गई, वे कृषि और…

मुख्यमंत्री ने किया पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारम्भ, कहा यहां के प्राचीन मंदिरों को भी मानसखण्ड कोरिडोर योजना के तहत जोड़ा जायेगा

12 Nov. 2022. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में नगर पालिका परिषद् बोर्ड द्वारा आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पिथौरागढ़ बॉस-गंगोलीहाट मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के साथ रामगंगा नदी में मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में विधि विभाग को प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति प्रदान की…

भारत और फ्रांस का हवाई युद्धाभ्यास गरुड़-VII जोधपुर में संपन्न, तेजस और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने लिया हिस्सा

12 Nov. 2022. New Delhi. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास का सातवां संस्करण, ‘अभ्‍यास गरुड़-VII’ 12 नवंबर 2022 को जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न हुआ। एफएएसएफ ने राफेल लड़ाकू विमान और ए-330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान के साथ अभ्यास में भाग लिया, जबकि भारतीय वायु सेना के दल में एसयू-30 एमकेआई, राफेल, एलसीए ‘तेजस’ और जगुआर लड़ाकू…

मुख्यमंत्री के महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित करने के निर्देश, पुलिस एप में स्वरजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत की

12 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि कोई भी अपराध करने की सोच भी…

रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटि मार्ग होगा गड्डा मुक्त, 195 लाख रुपए स्वीकृत

12 Nov.2022. Nainital. जिलाधिकारी धीराज सिंह ने राजमार्ग संख्या 41 रामनगर से सितारगंज विजटी तक सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए रुपये195 लाख स्वीकृत किए हैं। 15 नवंबर को टेंडर खुलने के बाद तत्काल यह सड़क गड्ढा मुक्त होगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन पर सर्किट हाउस में की गई समीक्षा बैठक के दौरान उक्त मार्ग के गड्ढा मुक्त…

उत्तरकाशी में सड़क दुघर्टना में 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल

12 Nov. 2022. Uttarkashi. दिनाँक 12 नवंबर 2022 को देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04…

पिथौरागढ़ में होटल व्यवसाई की सड़क दुघर्टना में मौत, चंडाक रोड में खाई में गिरा वाहन

12 Nov. 2022. Pithoragarh. पिथौरागढ़ में चंडाक के पास स्कोर्पियो का एक्सीडेंट हो गया जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। आज दिनाँक 12 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह…

Loading...
Follow us on Social Media