समाचार
Video-उत्तराखंड के रिटायर्ड कर्नल ने 16 हजार फीट की उंचाई से लगाई छलांग, हवा में पहाड़ी भाषा में दिया संदेश
14 Nov. 2022. Nainital. नैनीताल निवासी और वर्तमान में महाराष्ट्र के पुणे में रह रहे रिटायर्ड कर्नल गिरिजा शंकर मंगली ने 16,000 फीट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाकर 70 साल की उम्र में न सिर्फ एक नए जोश का परिचय दिया है बल्कि उत्तराखंड और भारत का नाम भी रोशन किया है। आगे देखिए वीडियो…. रिटायर्ड कर्नल मुंगेली सेना की पैराशूट रेजीमेंट के रियूनियन में आगरा में शामिल…
भारत-नेपाल सीमा पर ऐतिहासिक जौलजीबी मेले की हुई शुरूआत, मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा है
14 Nov. 2022. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा…
Uttarakhand : बाल दिवस कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस ट्रक से भिड़ी, छात्रा समेत 2 की मौत, कई घायल
14 Nov. 2022. Udham Singh Nagar. उत्तराखंड में स्कूल की बस के साथ एक भीषण हादसा हो गया, बाल दिवस मनाने के लिए किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूली बच्चों की बस एक ट्रक से भिड़ गई, इस हादसे में 1 स्कूली छात्रा और एक बस स्टॉफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई बच्चे बुरी तरह घायल हैं। वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को…
सीएम धामी ने गौचर मेले का उद्घाटन किया, अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन और शिलान्यास भी हुआ
14 Nov. 2022. Rudraprayag/ Chamoli. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल जीवन में जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस दिशा में…
G-20 Summit : तस्वीरें-इंडोनेशिया पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय ने भी अभिवादन किया
14 Nov. 2022. G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को इंडोनेशिया के शहर बाली पहुंचे। बाली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपने होटल पहुंचे तो वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी लोगों से बातचीत कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मंगलवार से…
G-20 Summit : इंडोनेशिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कही महत्वपूर्ण बात, पढ़िए
14 Nov. 2022. New Delhi. G-20 Summit में भाग लेने के लिए सोमवार दिन में इंडोनेशिया रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा कि ” मैं इंडोनेशिया की अध्यक्षता में होने वाले जी20 के नेताओं के 17वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14-16 नवंबर 2022 के दौरान इंडोनेशिया के बाली का दौरा करूंगा। बाली शिखर सम्मेलन के दौरान, मैं वैश्विक विकास को फिर से…
उत्तराखंड की बेटी का कमाल, बनाया नेशनल रिकॉर्ड, बधाइयों का लगा तांता
13 Nov. 2022. Dehradun. गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने एक बार फिर राष्ट्रीय एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर चमोली और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है ,मानसी एवं उनके मार्गदर्शक कोच अनूप बिष्ट को हार्दिक बधाइयां एवं अनंत शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम…
भारत अब निर्बल देश नहीं रहा, शांति में विश्वास रखते हैं लेकिन उकसाए जाने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे-राजनाथ सिंह
13 Nov. 2022. New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को आश्वासन दिया है कि हमारे सशस्त्र बल भारत पर बुरी दृष्टि रखने वाले किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं। रक्षा मंत्री ने 13 नवंबर, 2022 को हरियाणा के झज्जर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व…
पिथौरागढ़ में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
13 Nov. 2022. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई…
तुर्की के इस्तांबुल में बम हमले में 6 की मौत, 53 घायल, राष्ट्रपति एर्दोआन ने आतंकवादी हमले की आशंका जताई
13 Nov. 2022. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि मध्य इस्तांबुल में एक व्यस्त सड़क पर हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने विस्फोट को बम हमला बताया और कहा कि छह लोग मारे गए और 53 घायल हुए। इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले बोलते हुए एर्दोगन…
