Skip to Content

Home / समाचारPage 468

हल्द्वानी में प्रॉपर्टी डीलर तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

6 Nov. 2022. Haldwani. पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को अवैध तमंचे और नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़ा गया आरोपी नशे की हालत में तेज गति से कार चलाता हुआ जा रहा था, जिसे संदिग्ध मानकर पुलिस ने जब कार को रोका और जांच पड़ताल की तो अवैध तमंचा पाकर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी, जिसे बाद…

उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

6 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर भी आ गये। भूकंप…

उत्तराखंड के स्निग्धा और जन्मेजय अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम करेंगे रौशन, कॉप 27 में भाग लेने के लिए शर्म अल शेख रवाना

5 Nov. 2022. Almora. अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी और नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी जलवायु परिवर्तन पर 6 से 18  नवंबर तक मिस्र में शर्म अल शेख में हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कॉप 27 में भाग लेने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। यह दोनों युवा भाई बहन संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क ऑफ क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस UNFCC द्वारा आयोजित सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।ज्ञातव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग…

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए, विभागों से एक सप्ताह में रिक्तियों की सूचना देने को कहा

5 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तयों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें। जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो। सचिवालय में शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि रोजगार…

उत्तराखंड का युवा एक रात में ही बन गया करोड़पति, बधाई देने वालों का लगा तांता

5 Nov. 2022. Dehradun. क्रिकेट फेंटेसी लीग ड्रीम 11 में राज्य के एक और युवा की किस्मत चमकी है। इस बार यह बाजी हाथ लगी है टिहरी जिले के चंबा निवासी धीरेन्द्र रावत के हाथ में, धीरेन्द्र शुक्रवार को आयोजित हुए ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच की अपनी टीम ड्रीम 11 पर बनाकर करोड़पति बन गए हैं। इस उपलब्धि से जहां उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है और परिजनों में हर्षोल्लास का माहौल है…

अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्धाभ्यास के अंतिम दिन किम जोंग उन ने 4 बैलेस्टिक मिसाइलों से दिया जवाब, तनाव चरम पर

5 Nov. 2022. योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को पीले सागर की ओर कम दूरी की चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच विजिलेंट स्टॉर्म सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल प्रक्षेपण को तेज कर दिया है। अभ्यास शुरू में 4 नवंबर को समाप्त होने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों देशों…

Uttarakhand : पॉश सोसाइटी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर 5 लोगों को किया गिरफ्तार

5 Nov. 2022. Haridwar. पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसायटी जर्स कंट्री में छापा मारकर देह व्यापार के धंधें का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक फ्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देह व्यापार के धंधे में धकेली गई बंगाल की तीन युवतियों को छुड़ा लिया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। मामले में जानकारी देते हुए ज्वालापुर कोतवाली…

Uttarakhand : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, लापता व्यक्ति की तलाश जारी

5 Nov. 2022. Dehradun. विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर…

तस्वीरें : सीएम आवास में इगास, परंपरा और संस्कृति में झूमते दिखे लोग, मुख्यमंत्री ने खेला भेलो

4 Nov. 2022. Dehradun. इगास पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं की जीवन्तता की…

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण रोक के हाई कोर्ट के आदेश को स्टे किया

4 Nov. 2022. Dehradun/ New Delhi. राज्य में सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक संबंधी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति उपरांत महिला आरक्षण को यथावत रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई थी। उसी पर सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर…

Loading...
Follow us on Social Media