समाचार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
9 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली एक युवती ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवती की उम्र 24 साल है और वह रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले देहरादून में ही किसी दूसरी जगह युवती के भाई ने भी इसी तरह आत्महत्या कर ली थी। घटना…
यहां 9 भारतीय समेत 10 लोग आग में जिंदा जलकर मरे, 2 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
9 Nov. 2022. मालदीव की राजधानी माले में आग में जिंदा जलकर 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 भारतीय शामिल हैं, यह सभी 10 लोग एक मकान में रह रहे थे, मिली जानकारी के अनुसार मकान के ग्राउंड फ्लोर में एक कार गैरेज में आग लग गई, जिसने धीरे-धीरे बाकी की मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया…
Uttarakhand : छुट्टी पर आए 29 वर्षीय जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
9 Nov. 2022. Nainital. हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पिथौरागढ़ निवासी हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था। वह…
राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की 12 घोषणाएं, समारोह में पुलिस पदक और उत्तराखंड गौरव सम्मान भी दिये गये
9 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं…
राज्य स्थापना दिवस : ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण भी रहीं मौजूद
9 Nov. 2022. Gairsain. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम…
राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा राज्य के लोग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं
9 Nov. 2022. New Delhi/ Dehradun. पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी है, प्रधानमंत्री ने अपने एक संदेश में लिखा कि उत्तराखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, यह राज्य प्रकृति और अध्यात्म के साथ नजदीकी से जुड़ा है, इस राज्य के लोग विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, आने वाले समय में…
राज्य स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा इन्हीं के संघर्ष के कारण हमें नया राज्य मिला
9 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का…
राज्य में सभी जिलों में उत्साह के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
9 Nov. 2022. Nainital. उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हिस्सा लिया, जबकि एक दूसरा मुख्य कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुआ यहां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने हिस्सा लिया, इसके अलावा विभिन्न जिलों में भी स्थापना दिवस जोर शोर से मनाया गया। उधम सिंह…
यूक्रेन से कब्जाए खेरसॉन से रूसी सेना पीछे हटी, क्या युद्ध खत्म होने की आहट या कुछ और
9 Nov. 2022. रूस और यूक्रेन के बीच में चल रहे युद्ध में आज उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब रूस की सेना को यूक्रेन से कब्जाए गए चार प्रांतों में से एक खेरसॉन से पीछे हटने का आदेश दिया गया। इस इलाके में रूस की सेना को नीपर नदी के पश्चिमी तट से पीछे हटने के आदेश दिए गए हैं और पूर्वी तट पर सुरक्षा रेखा खड़ी…
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर, नाम लिखवाना हो, या करना हो कोई बदलाव, शुरू हो गया है संक्षिप्त पुनरीक्षण
9 Nov. 2022. Haldwani. उत्तराखण्ड में प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त नागरिकों हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का 01 जनवरी 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर दिनांक 09/11/22 को समस्त मतदेय स्थलों पर आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी०एल०ओ० 09/11/22 से 08/12/ 22 तक कार्यालय समयानुसार उपस्थित रहेंगे। उक्त अवधि में प्रत्येक बी०एल०ओ० द्वारा…
