समाचार
उत्तरकाशी में सड़क दुघर्टना में 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल
12 Nov. 2022. Uttarkashi. दिनाँक 12 नवंबर 2022 को देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04…
पिथौरागढ़ में होटल व्यवसाई की सड़क दुघर्टना में मौत, चंडाक रोड में खाई में गिरा वाहन
12 Nov. 2022. Pithoragarh. पिथौरागढ़ में चंडाक के पास स्कोर्पियो का एक्सीडेंट हो गया जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। आज दिनाँक 12 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह…
मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकत्रियों के लिए ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल लॉन्च किया, दून चिकित्सालय में ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया
11 Nov. 2022. Dehradun. सीएम धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया एवं आशा कार्यकत्रियों की हस्त पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से…
उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्य सचिव ने दिए जरूरी आदेश, कहा प्रश्न पत्रों को डबल लॉक एवं सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाए
11 Nov. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की जाने वाली चयन परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग…
उत्तराखंड में परिवहन सहित कई नागरिक सेवाएं ऑनलाइन, सीएम ने एक कार्यक्रम में ऑनलाइन सेवाओं और पुस्तिकाओं का लोकार्पण किया
11 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ीकेंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियोजन विभाग की पुस्तिका अग्रगामी उत्तराखण्ड का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी आईटीडीए द्वारा विकसित…
नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने जापान का दौरा किया, मालाबार अभ्यास में भाग ले रहे भारतीय दल से मुलाकात की
11 Nov. 2022. नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने 05 से 09 नवंबर 2022 तक जापान का आधिकारिक दौरा किया। नौसेना प्रमुख अपनी यात्रा के दौरान 06 नवंबर 2022 को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा इसके गठन की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) के साक्षी बने। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा बेड़े की समीक्षा के लिए जेएमएसडीएफ पोत इज़ुमो में भाग…
हल्द्वानी के इस इलाके में 2 करोड़ की बिजली होती है चोरी, FIR दर्ज कर वसूली के निर्देश
11 Nov. 2022. Haldwani. आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार की प्रातः विद्युत वितरण खण्ड नगरीय तिकोनियां स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त को 16 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये साथ ही अधिशासी अभियंता बी.एम भट्ट भी कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर दूरभाष कर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बायोमैट्रिक मशीन द्वारा उपस्थित का प्रिंट लाने…
बागेश्वर में ततैयों के हमले में एक बच्चे की मौत, सगा भाई बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती
11 Nov. 2022. Bageshwar. उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में इन दिनों ततैयों का आतंक बना हुआ है, पिछले दिनों पिथौरागढ़ जिले में ततैयों के हमलों में जहां 3 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं आब बागेश्वर जिले से एक बुरी खबर आ रही है, शुक्रवार को बागेश्वर जिले में ततैया ने दो छोटे बच्चों पर हमला कर दिया। दोनों सगे भाई हैं और घर के पास खेल रहे…
पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली की यात्रा करेंगे, G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
9 Nov. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 (जी-20) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली की यात्रा पर रहेंगे, यह जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के आमंत्रण पर बाली की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान…
उत्तराखंड में कार्यरत हिमाचल के मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अवकाश घोषित, आदेश हुए जारी
10 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड की सीमा के अंतर्गत कार्यरत हिमाचल के मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है, इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि इस संबंध में उत्तराखंड सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उत्तराखंड की सीमा के अंदर कार्यरत हिमाचल के सभी मतदाताओं के लिए 12…
