Skip to Content

उत्तरकाशी में सड़क दुघर्टना में 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल

उत्तरकाशी में सड़क दुघर्टना में 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल

Closed
by November 12, 2022 News

12 Nov. 2022. Uttarkashi. दिनाँक 12 नवंबर 2022 को देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य 03 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media