समाचार
Republic Day in Uttarakhand क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले 4 लोग सम्मानित, सड़क हादसे के वक्त पहुंचे थे
26 Jan. 2023. Dehradun. गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू एवं रजत को सम्मानित किया। हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक परमजीत के…
Chardham Yatra 2023, बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे, पंचांग गणना के बाद हुई तिथि निर्धारित
26 Jan. 2023. Tehri. विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट खुलेंगे, जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन 12 अप्रैल निश्चित हुआ। राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना पश्चात विधि विधान ने कपाट खुलने की तिथि तय हुई। जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु 12 अप्रैल की तिथि निश्चित हुई।…
देखिए जब उत्तराखंड की झांकी दिल्ली कर्तव्य पथ पर निकली, माहौल कैसे नृत्य, संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा
26 Jan. 2023. New Delhi. गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जब उत्तराखंड राज्य की झांकी दर्शकों के सामने से निकली तो माहौल काफी खुशनुमा हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देखिए वीडियो…. उत्तराखंड राज्य से 18 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की ओर से प्रदर्शित की…
Republic Day 2023, गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन, पढ़िए क्या कहा
25 Jan. 2023. New Delhi. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया, इस मौके पर राष्ट्रपति ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। आगे पढ़िए राष्ट्रपति का पूरा संबोधन…. चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। संविधान के लागू होने के दिन से लेकर आज तक हमारी यात्रा…
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया, कहा आज देश में युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर
25 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में युवाओं के जितने नए अवसर हैं, वो अभूतपूर्व हैं। आज देश स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान चला रहा है। स्पेस सेक्टर…
Joshimath Update मुख्यमंत्री ने कहा 70 फीसदी स्थिति सामान्य, भ्रम ज्यादा फैलाया जा रहा, एनडीएमए को मिली प्राथमिक तकनीकी रिपोर्ट
25 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ को लेकर कई तरह के भ्रम फैलाये जा रहे हैं, जोशीमठ में स्थिति 70% सामान्य है, राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों को विस्थापित करने में और उन्हें राहत पहुंचाने में जोर दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी राज्य में चार धाम यात्रा की भी तैयारी हो रही है, ऐसे समय में जोशीमठ के बारे में भ्रम फैलाकर…
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड के एक ही महाविद्यालय के 8 एनसीसी कैडेट का चयन, राज्य का नाम कर रहे रौशन
25 Jan. 2023. Chamoli/ New Delhi. गणतंत्र दिवस 2023 की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, इसी दौरान दिल्ली में लगने वाले एनसीसी के गणतंत्र दिवस कैंप में विभिन्न राज्यों से एनसीसी के कैडेट्स पहुंचे हुए हैं। एनसीसी के इन कैडेट्स का चयन एक लंबी प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्यों से किया जाता है और इन सभी कैडेट्स में भी अंत में उन केडेट्स का चयन किया जाता है जो…
उत्तराखंड में यहां जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया,भ्रष्टाचार के चलते आदेश जारी
25 Jan. 2023. Dehradun. शासन ने चमोली जिले में नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में हुई गड़बड़ी के आरोप में जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भण्डारी को हटा दिया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी चमोली को अध्यक्ष का चार्ज नियमानुसार उपाध्यक्ष को दिए जाने के आदेश दिए हैं। इस सम्बंध में शासन ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो…
Uttarakhand News जब जिले की डीएम पारंपरिक परिधान में अचानक लोगों के सामने आ गयीं, लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा
24 Jan. 2023. Bageshwar. उत्तरायणी मेला अपने समापन की ओर है, उत्तरायणी मेले में अनेक सँस्कृतियो का समावेश हुआ, मेले में पहले जिले वासियों को हेलीकाप्टर सेवा, फिर दंगल से मेले को चार चांद लगाना, वहीं मेले में अंतिम जागरण की रात्रि में डीएम अनुराधा पाल द्वारा अपनी जन्मभूमि की जौनसारी सँस्कृति के परिवेश में आना लोगों के लिए आकर्षण बना, पहली बार लोगों ने किसी जिलाधिकारी को आम महिला…
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की, 6 लड़कों और 5 लड़कियों को मिला है इस बार पुरस्कार
24 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनकी उपलब्धियों पर एक-एक करके चर्चा की, जिसके बाद पूरे समूह के साथ बातचीत की गई। उन्होंने अनौपचारिक माहौल में खुले दिल से बातचीत की। बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई विषयों…
