समाचार
Uttarakhand पहले पत्नी को हथौड़े से पीटा, फिर जहर का इंजेक्शन देकर कर दी हत्या
19 Dec. 2022. Dehradun. मामूली बात में विवाद होने पर पति ने पहले पत्नी के पेट मे हथौड़ी से कई वार कर दिए और जब उसे लगा कि पत्नी उसका सारा राज पुलिस के सामने खोल देगी तो उसने पत्नी को नुवान का इंजेक्शन लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। घटनाक्रम के अनुसार, 17-12-22 को श्री रंजीत सिंह साह पुत्र श्री गुलाब सिंह साह निवासी ने फोन…
उधम सिंह नगर में अवैध डिस्पोजल ग्लास फैक्ट्री का भंडाफोड़, 35 कुंटल कच्चा माल और गिलास जब्त किए गए
रूद्रपुर 19 दिसम्म्बर 2022- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में सोमवार को जिला प्रशासन, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन ने (सिंगल यूज प्लास्टिक) अवैध डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री पर की सबसे बड़ी कार्यवाही। जिला प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में राजस्व, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन के सिडकुल के सैक्टर नम्बर 3 के प्लाट नम्बर 15 में अवैध डिस्पोजल गिलास निर्माण कार्य…
मुख्यमंत्री धामी ने अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के कार्यक्रम में लिया हिस्सा
18 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ भी किया। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को इस अवसर पर…
पीएम मोदी बोले, डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है
18 Dec. 2022. Shillong, Meghalaya. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है। जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक देश में ये सोच रही है कि बॉर्डर…
भारतीय नौसेना को मिली एक और ताकत, स्वदेश निर्मित युद्धपोत मोरमुगाओ नौसेना बेड़े में शामिल
18 Dec. 2022. New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर पी15बी वर्ग के दूसरे युद्धपोत भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) मोरमुगाओ (डी67) को 18 दिसम्बर, 2022 को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में कमीशन किया गया। समारोह के दौरान भारतीय नौसेना के संस्थानिक संगठन वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी…
उत्तर कोरिया ने फिर दागीं बैलेस्टिक मिसाइलें, यूएस तक हमला करने की तकनीक विकसित करने के दावे के बाद उठाया कदम
18 Dec. 2022. उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर एक जोड़ी बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जो पिछले एक महीने में उसका पहला हथियार परीक्षण था। ये लॉन्च दो दिन बाद हुआ है जब देश ने दावा किया कि उसने एक से अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण परीक्षण पूरा किया है, जिसे यूएस की मुख्य भूमि पर हिट करने के लिए…
Video उत्तराखंडी पहाड़ी फाग गीतों के बीच उर्वशी रौतेला ने किया दूल्हे का हल्दी रस्म में पूजन, देखिए
18 Dec. 2022. Dehradun. उत्तराखंड की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हाल ही में उत्तराखंड में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुई। दूल्हे की हल्दी रस्म में हिस्सा लेने की कुछ तस्वीरें और वीडियो उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उर्वशी रौतेला पौड़ी जिले के कोटद्वार के नजदीक जय हरी खाल इलाके की रहने वाली हैं, हाल ही में यहां उर्वशी रौतेला…
Uttarakhand हल्द्वानी की इस बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ खाक
18 Dec. 2022. Haldwani. हल्द्वानी के वनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में रविवार सवेरे भीषण आग लग गई, इस आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया है। स्थानीय थाना प्रभारी नीरज भाकुनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार सवेरे वनभूलपूरा की लाइन नंबर…
Uttarakhand प्रेमी ने महिला के बेटे की हत्या कर दी, फिर सूटकेस में डालकर नहर में फेंक दिया
18 Dec. 2022. Haridwar. उत्तराखंड में एक वीभत्स घटना सामने आई है, यहां प्रेमिका के साथ रह रहे एक व्यक्ति ने प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी, हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में बंद कर नहर में फेंक दिया। उसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के बड़े बेटे को फोन कर छोटे बेटे की हत्या करने की जानकारी भी दी। पुलिस से…
रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी ध्यान दें, इन बातों का ख्याल रखें, धारा 144 भी रहेगी लागू
17 Dec. 2022. Dehradun. अध्यक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा रविवार दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 को होने वाली आयोग की एक बड़ी परीक्षा पुलिस आरक्षी/पी०ए०सी०/ आई०आर०बी० / अग्निशामक परीक्षा की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि अभ्यर्थियों की सुविधार्थ उक्त परीक्षा हेतु उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलों में 413 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये हैं तथा सर्दी के मौसम को देखते हुए परीक्षा का…
