Skip to Content

उधम सिंह नगर में अवैध डिस्पोजल ग्लास फैक्ट्री का भंडाफोड़, 35 कुंटल कच्चा माल और गिलास जब्त किए गए

उधम सिंह नगर में अवैध डिस्पोजल ग्लास फैक्ट्री का भंडाफोड़, 35 कुंटल कच्चा माल और गिलास जब्त किए गए

Closed
by December 19, 2022 News

रूद्रपुर 19 दिसम्म्बर 2022- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में सोमवार को जिला प्रशासन, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन ने (सिंगल यूज प्लास्टिक) अवैध डिस्पोजल गिलास फैक्ट्री पर की सबसे बड़ी कार्यवाही।

जिला प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशन में राजस्व, सिडकुल तथा नगर निगम प्रशासन के सिडकुल के सैक्टर नम्बर 3 के प्लाट नम्बर 15 में अवैध डिस्पोजल गिलास निर्माण कार्य कर रही गर्ग इण्डस्ट्रीज पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 35 कुन्तल (3.5 टन) गिलास एवं कच्चा माल नगर निगम द्वारा जब्त किया गया तथा मौके पर ही 5 लाख रूपये का चालान किया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में लगी 2 मशीनों को सीज कर दिया गया है।

छापेमारी में उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, एसएनए राजू नबियाल आदि शामिल थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media