समाचार
आज भारत के विचारों को अर्न्तराष्ट्रीय मंचों पर गम्भीरता से सुना जा रहा है, हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंह
24 Dec. 2022. Haridwar. केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट का पंचम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री…
सिक्किम हादसे में उत्तराखंड का जवान भी शहीद, खबर मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर
24 Dec. 2022. Pithoragarh. शुक्रवार को उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में हुए सेना के वाहन हादसे में 16 जवान शहीद हो गए थे, इनमें से एक जवान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का निवासी है, जवान के शहीद होने की खबर उसके घर पर पहुंच गई है, इलाके में शोक की लहर है और जवान के पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है। शहीद होने वाले जवान का नाम रविंद्र…
सीएम धामी ने शुरू किया सीमान्त क्षेत्रों में आपदा प्रभावित महिला केन्द्रित आजीविका प्रबन्धन कार्यक्रम, कहा वर्तमान में विकास योजनाएं आम जनमानस को प्रभावित करती हैं
24 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में विकास योजनाएं उनके लिए बन रही है जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, हर घर शौचालय जैसी योजनाएं प्रत्यक्षतः आम जनमानस को प्रभावित करती हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में मूलभूत बदलाव किया है। आज जरूरतमंद एवं साधनविहीन लोग भी अपना उपचार बेहतरीन अस्पतालों में करवाने में सक्षम हैं,…
काशीपुर एसडीएम पर खनन माफियाओं का जानलेवा हमला, पुलिस में मामला दर्ज
24 Dec. 2022. Kashipur. खनन माफियाओं का साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले में एसडीएम बाल बाल बच गये। एसडीएम अभय प्रताप सिंह के गाड़ी चालक दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर 2022 की रात्रि के 9.30 बजे जैतपुर, कुण्डेश्वरी रोड़ पर स्कूल के पास खनन में लगे वाहनों…
अब देश के 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन में भी संशोधन, पढ़िए मोदी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
23 Dec. 2022. New Delhi. 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन और सैन्य बलों के वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को यह जानकारी दी। मीडिया को…
उत्तराखंड में 13 जिलों में 604 सी.एच.ओ नियुक्त, स्वास्थ्य रोजगार कार्यक्रम में सीएम धामी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
23 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर 13 जिलों में 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी नवनियुक्त…
दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद, घायलों को किया गया एअरलिफ्ट
23 Dec. 2022. New Delhi. सिक्किम के जेमा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं, सेना के काफिले में चल रहे वाहनों में से एक वाहन तीखे मोड़ पर नीचे खाई में जा गिरा। 4 घायल जवानों को घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य के द्वारा एअरलिफ्ट कर घटनास्थल से निकाला गया है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों…
नाक से लेने वाली वैक्सीन, केंद्र की बैठक, मुख्यमंत्री का टीका सेंटर का निरीक्षण, पढ़िए कोविड खतरे से जुड़ी सभी खबरें
23 Dec. 2022. Dehradun/ New Delhi. विदेशों में बढ़ रहे कोविड-19 के बाद केंद्र सरकार और उत्तराखंड की राज्य सरकार सतर्क हो गई है, अभी देश में स्थिति सामान्य है लेकिन आने वाले समय में देश में स्थिति ना बिगड़े इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। आगे पढ़िए कोरोना खतरे से जुड़ी हुई खबरें… केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नाक से लेने वाली वैक्सीन को मंजूरी दे…
उत्तराखंड आने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना
23 Dec. 2022. Nainital. अगर आप उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं, यह खबर जरूर पढ़ें। दरअसल उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से उत्तराखंड में पर्यटकों के द्वारा फैलाए जा रहे हैं प्लास्टिक कचरे और कुड़े के संदर्भ में एक सख्त आदेश पारित किया गया है। इस आदेश के बाद अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं और अपनी गाड़ी में एक छोटा डस्टबिन लेकर नहीं आ रहे हैं तो आपको उत्तराखंड में…
कोरोना के खतरे के बीच पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
22 Dec. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और रसद की तैयारी, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति और नए कोविड-19 प्रकारों के उद्भव और उनकी सार्वजनिक स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। ये उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कुछ देशों में COVID19 मामलों में बढ़त की पृष्ठभूमि में हुई है। सचिव, स्वास्थ्य और…
