समाचार
गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के मानसखण्ड की झांकी, 27 में से 16 राज्यों की झांकी का हुआ चयन
30 Dec. 2022. Dehradun/ New Delhi. गणतंत्र दिवस परेड-2023 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम चयन हो गया है। सूचना विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के उपरान्त मानसखण्ड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। भारत सरकार द्वारा अंतिम रुप से इस बार नई दिल्ली कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में ‘मानसखण्ड’ की झांकी का प्रदर्शन करने की स्वीकृति पदान की है। यह जानकारी…
Video बहुत खतरनाक था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट, देखिए दुर्घटना होते ही कैसे आग लगी
30 Dec. 2022. Dehradun. भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे ।इस दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित (Rishabh Pant Accident) होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई! आगे देखिए वीडियो… इस हादसे में पंत…
भारतीय वायुसेना ने सुखोई से एक समुद्री जहाज पर दागी ब्रह्मोस मिसाइल, सटीक रहा निशाना, परीक्षण के तहत किया गया ये अभ्यास
29 Dec. 2022. भारतीय वायु सेना ने युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई विमान से एक समुद्री जहाज में लक्ष्य करके ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लक्ष्य पर निशाना साधा। इसके साथ ही IAF ने बहुत लंबी दूरी पर जमीन/समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ SU-30 MKI विमान से सटीक हमले करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षमता हासिल की है।…
केंद्र ने उत्तराखंड को मण्डुआ खरीदने की अनुमति दी, पहाड़ से खरीदकर मैदान में फ्री राशन में मिलेगा, सीएम ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
29 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्यूरमेंट की अनुमति दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के 0.096 लाख मीट्रिक टन की प्रोक्यूरमेंट की अनुमति मिलने से राज्य में मिलेट (मोटा अनाज) उत्पादन करने वाले किसानों को बङा लाभ मिलेगा। मण्डुवा, पोष्टिकता से…
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए की कई घोषणाएं
29 Dec. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि…
उत्तराखंड में सभी स्कूलों के लिए आदेश, मास्क पहनना तुरंत प्रभाव से किया गया अनिवार्य
29 Dec. Dehradun. प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों…
Uttarakhand Weather बारिश, बर्फबारी और कड़ी शीतलहर, अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
29 Dec. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक कड़ी ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है, राज्य के कई इलाकों में गुरुवार को मौसम खराब है, देहरादून सहित मैदानी इलाकों में सवेरे के वक्त घना कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश भी देखी जा सकती है। 30 दिसंबर तक…
Uttarakhand स्कूलों में बदहवास होकर चिल्लाती हैं, नाचती हैं और बेहोश हो जाती हैं छात्राएं, पहाड़ों में बढ़ रहे मामले
29 Dec. 2022. Champawat. उत्तराखंड के पहाड़ों में कई स्कूलों से आजकल लड़कियों में एक अजीब सी समस्या सामने आ रही है, लड़कियां सामूहिक रूप से बदहवास होकर नाचने लगती हैं और बेहोश हो जाती हैं। इसको मास हिस्टीरिया से जुड़ा हुआ मामला माना जा रहा है, ताजा मामला चंपावत जिले से सामने आया है। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के दूरस्थ रीठासाहिब जीआईसी में दो दिनों से छात्रा व छात्राएं…
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा की विषयवार डेट शीट घोषित, देखिए 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
29 Dec. 2022. New Delhi. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, सीबीएसई की ओर से इन परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। विभिन्न विषयों की परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है। पूरी लिस्ट आप आगे देख सकते हैं… दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होकर 21 मार्च को खत्म होगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी…
जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकवादी ढेर, दिल्ली में गृहमंत्री शाह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, जरूरी निर्देश दिए
28 Dec. 2022. New Delhi. जम्मू कश्मीर में जम्मू शहर से जुड़े सिद्दड़ा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। इस इलाके में पहले भी आतंकवादियों के द्वारा एक ग्रेनेड हमला किया जा चुका है। बुधवार सवेरे जब यहां सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो ट्रक का चालक भाग गया और ट्रक में बैठे लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उसी…
