Skip to Content

भारतीय वायुसेना ने सुखोई से एक समुद्री जहाज पर दागी ब्रह्मोस मिसाइल, सटीक रहा निशाना, परीक्षण के तहत किया गया ये अभ्यास

भारतीय वायुसेना ने सुखोई से एक समुद्री जहाज पर दागी ब्रह्मोस मिसाइल, सटीक रहा निशाना, परीक्षण के तहत किया गया ये अभ्यास

Closed
by December 29, 2022 All, News

29 Dec. 2022. भारतीय वायु सेना ने युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई विमान से एक समुद्री जहाज में लक्ष्य करके ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लक्ष्य पर निशाना साधा। इसके साथ ही IAF ने बहुत लंबी दूरी पर जमीन/समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ SU-30 MKI विमान से सटीक हमले करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षमता हासिल की है।

SU-30 MKI विमान के उच्च प्रदर्शन के साथ लगी मिसाइल की विस्तारित रेंज क्षमता IAF को एक रणनीतिक पहुंच प्रदान करती है और इसे भविष्य के युद्ध क्षेत्रों पर हावी होने के काबिल बनाती है। भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना, डीआरडीओ, बीएपीएल और एचएएल के समर्पित और मिले-जुले प्रयासों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media