Skip to Content

Home / समाचारPage 421

पीएम मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये, पढ़िए क्या कहा पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 57वें अखिल भारतीय सम्मेलन में

22 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 और 22 जनवरी को नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 57वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने पुलिस बलों को अधिक संवेदनशील बनाने और उन्हें उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करने का सुझाव दिया। उन्होंने एजेंसियों के बीच डेटा के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के लिए नेशनल डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया…

गौला नदी में अब खनन कार्य बंद हो जाएगा, 10 सालों के लिए मिली स्वीकृति खत्म, सरकार ने 31 मई तक स्वीकृति बढ़ाने की मांग की

22 Jan. 2023. Haldwani. गौला नदी में खनन की 10 साल की मिली स्वीकृति आज 22 जनवरी 2023 को शाम 5:00 बजे खत्म हो जाएगी, इस स्वीकृति के खत्म होने के बाद गौला नदी में खनन कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगा। खनन कार्य बंद होने से कई लोगों के प्रभावित होने के कारण सरकार की ओर से अस्थाई रूप से इस खनन सीजन में 31 मई तक स्वीकृति…

Republic Day 2023 दिल्ली परेड के लिए उत्तराखंड झांकी की तैयारी पूरी, राज्य में विद्यालयों के लिए गणतंत्र दिवस एसओपी जारी, जिलों में भी तैयारी जोरों पर

23 Jan. 2023. Dehradun/ Tehri/ New Delhi. रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की गयी। उत्तराखण्ड राज्य के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की पांरपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय रंगशाला में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित लोगों द्वारा सराहा गया। साथ ही इन 16 राज्यों के कलाकारों…

अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 10 घायल, पढ़ें पूरी खबर

22 Jan. 2023. International Desk. अमेरिका के कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में शनिवार देर रात एक बॉलरूम डांस क्लब में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने के बाद एक संदिग्ध फरार है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के होमिसाइड ब्यूरो के कैप्टन एंड्रयू मेयर ने रविवार तड़के पुष्टि की कि 10 पीड़ितों को घटनास्थल पर…

Uttarakhand News-पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 थी तीव्रता

22 Jan. 2023. Pithoragarh. रविवार सवेरे पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के तेज झटके आए, भूकंप का केंद्र भी पिथौरागढ़ जिले में ही था, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सवेरे 8:58 पर भूकंप के तेज झटके आए, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में था। पिथौरागढ़ जिले में इस भूकंप के कारण जानमल के नुकसान की…

Uttarakhand-अगले 5 दिन इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने

21 Jan. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, 2 दिन पहले उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी जिलों में बर्फबारी देखी गई थी, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से 25 जनवरी तक उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की ओर से दी गई…

Joshimath Update-प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर ठंड से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त, असुरक्षित क्षेत्र में 181 भवन चिन्हित

21 Jan. 2023. Dehradun/Joshimath. जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के…

Uttarakhand News-छुट्टी पर घर आ रहा जवान लापता, परिजनों का बुरा हाल

21 Jan. 2023. Chamoli/ Rishikesh. उत्तराखंड निवासी सेना का एक जवान जम्मू से अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आ रहा था, लेकिन वो रास्ते से ही लापता हो गया, जवान की कोई खबर नहीं मिलने से परिजनों का बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अंतिम बार जवान को ऋषिकेश में देखा गया था। जवान का नाम राहुल लखेड़ा है और वह चमोली जिले के गैरसैण इलाके का…

बनबसा थाने ने किया उत्तराखंड का नाम रौशन, देश के सर्वोत्तम 3 थानों में हुआ शामिल, पढ़िए क्या रही उपलब्धियां

21 Jan. 2023. New Delhi/ Dehradun. उतराखण्ड के जनपद चम्पावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिनांक 20 जनवरी, 2023 शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुरू हुए DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 के दौरान चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक…

Uttarakhand-नशे में एक दोस्त ने दूसरे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, उसके बाद हो गया फरार

21 Jan. 2023. Haridwar. दो दोस्त शराब पीने गए थे, नदी किनारे बैठ कर दोनों ने शराब पी और उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर कुल्हाड़ी से बुरी तरह से हमला कर दिया। दूसरा दोस्त वहीं लहूलुहान हो गया, वहीं हमला करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया, आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो…

Loading...
Follow us on Social Media