Skip to Content

Home / समाचारPage 420

Uttarakhand News जब जिले की डीएम पारंपरिक परिधान में अचानक लोगों के सामने आ गयीं, लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा

24 Jan. 2023. Bageshwar. उत्तरायणी मेला अपने समापन की ओर है, उत्तरायणी मेले में अनेक सँस्कृतियो का समावेश हुआ, मेले में पहले जिले वासियों को हेलीकाप्टर सेवा, फिर दंगल से मेले को चार चांद लगाना, वहीं मेले में अंतिम जागरण की रात्रि में डीएम अनुराधा पाल द्वारा अपनी जन्मभूमि की जौनसारी सँस्कृति के परिवेश में आना लोगों के लिए आकर्षण बना, पहली बार लोगों ने किसी जिलाधिकारी को आम महिला…

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की, 6 लड़कों और 5 लड़कियों को मिला है इस बार पुरस्कार

24 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनकी उपलब्धियों पर एक-एक करके चर्चा की, जिसके बाद पूरे समूह के साथ बातचीत की गई। उन्होंने अनौपचारिक माहौल में खुले दिल से बातचीत की। बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई विषयों…

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023, उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत विभिन्न जिलों में हुए कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर

24 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय हॉल में ‘महिलाओं की खेल में सहभागिता’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि…

Republic Day 2023 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने लिखा ‘आपका आना भारतीयों के लिए खुशी का विषय’

24 Jan. 2023. New Delhi. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अपनी तीसरी भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। वो भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और गहरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिस्र के राष्ट्रपति का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट संदेश में लिखा…

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, इन जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

24 Jan. 2023. Dehradun. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 24 और 25 जनवरी और 28 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 24, 25 जनवरी को और 28 जनवरी में राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान…

21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर प्रधानमंत्री ने 21 बड़े अज्ञात द्वीपों का नामकरण किया, पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा, पढ़िए पूरी खबर

23 Jan. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पराक्रम दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े अज्ञात द्वीपों का नामकरण करने के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले और नेताजी को समर्पित होने वाले राष्ट्रीय स्मारक के…

उत्तराखण्ड को ऑर्गेनिक राज्य के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है-मुख्यमंत्री धामी

23 Jan. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को “जैविक राज्य“ के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जैविक कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए…

Joshimath Update मॉडल प्री फैब शेल्टर का निमार्ण कार्य शुरू, अभी तक 278 परिवार विस्थापित, 873 भवनों में दरार

23 Jan. 2023. Dehradun/ Joshimath. सीबीआरआई द्वारा जोशीमठ में उद्यान विभाग की भूमि पर मॉडल प्री फैब शेल्टर का निमार्ण कार्य आरम्भ हुआ, ढाक गांव, चमोली में मॉडल प्री फैब शेल्टर निर्माण हेतु भूमि का चयन होने के बाद भूमि समतलीकरण बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्था हेतु कार्यवाही प्रारम्भ हुई। आवश्यकता पड़ने पर भराणीसैंण विधानसभा के हॉस्टलों में विस्थापितों के रहने की व्यवस्था का विकल्प खुला रखा गया है।…

देहरादून में बंद कमरे से मिले शादीशुदा महिला और युवक के शव, इलाके में हड़कंप

23 Jan. 2023. Dehradun. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कमरे से एक शादीशुदा युवती और एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की…

गौला नदी में नहीं रुकेगा खनन, 28 फरवरी तक के लिए केंद्र की अस्थाई मंजूरी मिली

23 Jan. 2023. New Delhi/ Dehradun. हल्द्वानी की गौला नदी में अभी खनन कार्य नहीं रुकेगा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से 28 फरवरी तक के लिए अस्थाई मंजूरी दे दी गई है। गौला नदी में खनन की 10 साल की मिली स्वीकृति 22 जनवरी 2023 को शाम 5:00 बजे खत्म हो गई थी, इस स्वीकृति के खत्म होने के बाद गौला नदी में खनन कार्य पूरी तरह…

Loading...
Follow us on Social Media