Skip to Content

Home / समाचारPage 398

हरिद्वार कुंभ फर्जी कोरोना जांच घोटाला : शरत पंत और मल्लिका पंत गिरफ्तार, नोएडा से पुलिस ने हिरासत में लिया

8 Nov. 2021 : देहरादून : कोरोना जांच घोटाले में फरार चल रहे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के साझेदार शरत पंत और मल्लिका पंत को हरिद्वार पुलिस की टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। कुंभ 2021 में कोरोना जांच को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया था।  इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी नाम टेस्टिंग में दिखा कर फेक जांच की। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने इस पूरे खेल में…

Uttarakhand : 10 नवंबर को छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

Dehradun 8 Nov. 2021 : सरकार ने छठ पूजा को लेकर अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक , छठ पूजा दिनांक 10 नवम्बर, 2021 (बुधवार) हेतु घोषित निर्बन्धित अवकाश को संशोधन करते हुए (कोषागार तथा उपकोषागारों को छोड़कर) सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान…

Uttarakhand मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी, हेमकुंड साहिब रोपवे निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

Dehradun, 8 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे से…

Uttarakhand सीएम धामी ने किया “बातें कम, काम ज्यादा” गीत लॉन्च, बताया इसे सराहनीय प्रयास

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ को यू-ट्यूब पर लॉन्च किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं समाज के…

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी : मोदी ने दिया जीत का मंत्र, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भी रखी अपनी बात

Dehradun/ Delhi, 7 Nov. 2021 : रविवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में वर्चुअल तौर पर उत्तराखंड से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे नेता जुड़े। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण थी। बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया, बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी नेता भूपेंद्र यादव…

Uttarakhand प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा ओपन जिम, सीएम धामी की घोषणा के बाद आदेश जारी

6 Nov. 2021, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में सचिव युवा कल्याण एस.ए.मुरूगेशन द्वारा राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों विशेषकर युवा वर्ग को स्वस्थ्य रहने हेतु सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने हेतु “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।…

उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, एक सप्ताह तक चलेगा

6 Nov 2021, Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं।शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी…

केदारनाथ और गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, 20 नवंबर को होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट बंंद

श्री यमुनोत्री धाम ( उत्तरकाशी)/ देहरादून। 6 नवंबर। उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज शनिवार भैयादूज यम द्वितीया पर अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है धर्मग्रंथों के अनुसार श्री यमुना जी को यम देव अर्थात धर्मराज जी की बहिन कहा जाता है यमदेव‌ मृत्यु के देवता है मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को…

केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंंद, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे इस बार

6 Nov. 2021 : श्री केदारनाथ धाम/ देहरादून – उत्तराखंड चार धामों में प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार भैया दूज वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। बर्ह्ममुहुर्त से कपाटबंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आव्हान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति…

Uttarakhand सरकार ने और घटाए पेट्रोल-डीजल के रेट, नये दाम पढ़ लीजिए

Dehradun, 6 Nov. 2021 : प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में कटौती कर जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को पांच रुपये और घटा दी गई। अब वैट में कुल सात रुपये कम किए गए हैं। डीजल पर भी वैट दो रुपये कम किया गया है। केंद्र व राज्य सरकार, दोनों की ओर से रियायत मिलाकर अब राज्य में पेट्रोल व डीजल पर…

Loading...
Follow us on Social Media