Skip to Content

Home / समाचारPage 397

विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए बर्लिन में भारतीय दल, 198 एथलीटों सहित 280 सदस्य हैं टीम में

14 June. 2023. International Desk. विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन, जर्मनी पहुंच चुका है। अपनी यात्रा से पूर्व, 8 जून को विदाई समारोह के विशेष अवसर पर भारतीय टीम ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की…

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगे 37 आरोप, ट्रंप ने कहा यह सत्ता का सबसे जघन्य दुरुपयोग है

14 June. 2023. International Desk. अमेरिका में एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में पूर्व राष्ट्रपति और अगले राष्ट्रपति चुनाव के प्रबल उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जासूसी अधिनियम के 31 उल्लंघनों सहित 37 संघीय मामलों का आरोप लगाया गया है। संघीय अभियोजकों ने ट्रम्प पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद के दौरान प्राप्त गुप्त दस्तावेजों को जानबूझ कर अपने पास रखा और अधिकारियों से उन सामग्रियों को छुपाने के अपने प्रयासों…

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 650 पदों पर भर्ती, कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी

14 June. 2023. Dehradun. उत्तराखंड शिक्षा विभाग में रोजगार की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है, शिक्षा विभाग जल्द ही बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती करने जा रहा है, यह पद काफी समय से खाली पड़े थे, अब इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई है। दरअसल की बीआरपी और सीआरपी ऐसे पद होते हैं जिन्हें शिक्षकों की निगरानी और प्रशिक्षण का काम…

पीएम मोदी ने लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र बांटे, कहा अब देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से

13 June. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले की तरह एक बार फिर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती किये गये लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश भर से चयनित भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा…

रूस काला सागर अनाज समझौते से हटने पर विचार कर रहा है : व्लादिमीर पुतिन

13 June. 2023. Moscow. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस काला सागर अनाज सौदे से हटने पर विचार कर रहा है क्योंकि पश्चिम ने रूसी कृषि वस्तुओं को विश्व बाजारों में लाने के किसी भी वादे को लागू न करके मास्को को धोखा दिया है। यूक्रेन को समुद्र के रास्ते अनाज के निर्यात को फिर से शुरू करने की अनुमति देने वाले सौदे को पिछले साल जुलाई…

देहरादून में 24 जून को इन 2100 पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन

13 June 2023. Dehradun. बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है, देहरादून में बहुत बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है, इस मेले में कई निजी कंपनियां हिस्सेदारी करने वाली हैं, 21 सौ से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, इच्छुक अभ्यर्थी इस खबर को पढ़ें। कंपनी और भर्ती की सूची इस आर्टिकल के अंत में देखें…. क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह की ओर से बताया गया है कि सेवायोजन और…

रुद्रप्रयाग और चंपावत में CSD कैंटीन को लेकर आया अपडेट, मध्य कमान जीओसी ने सीएम धामी को दी जानकारी

13 June. 2023. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए…

सांप्रदायिक बारूद से सुलगता उत्तराखंड, अब महापंचायतों ने सरकार को चिंता में डाला

13 June. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में अंदर ही अंदर सांप्रदायिक बारूद की आग सुलग रही है, उत्तराखंड में आम जनमानस से लेकर सोशल मीडिया तक आजकल इसी से जुड़े हुए विषय ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं अब दोनों संप्रदायों की ओर से कड़ा रुख भी दिखाया जा रहा है, इसको देखते हुए सरकार के माथे पर बल भी पड़ गए हैं। दरअसल उत्तराखंड में हाल के वर्षों में पहाड़ी इलाकों…

IMD Alert for Uttarakhand, 6 जिलों में 17 जून तक भारी बारिश, पढ़िए मौसम चेतावनी

13 June. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में 14 जून से मौसम में बड़ा परिवर्तन आने वाला है, मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की पूरी पूरी संभावना है। वही 14 जून को राज्य के शेष जिलों में भी तेज बारिश और बिजली…

उत्तराखंड की बेटी ISRO में बनी वैज्ञानिक, इलाके में खुशी का माहौल

13 June. 2023. Dehradun. उत्तराखंड के बेटी स्नेहा नेगी को बड़ी सफलता मिली है, वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, इसरो में वैज्ञानिक बन गई हैं। उनकी इस सफलता के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्नेहा नेगी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली हैं और उनका हाल निवास श्रीकोट में है। उन्होंने विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी…

Loading...
Follow us on Social Media