समाचार
भारत में पहली बार रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ के पार, पिछले वर्ष की तुलना में 12 फीसदी बढ़ा
19 May. 2023. New Delhi. रक्षा मंत्रालय के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप वित्तीय-वर्ष (एफवाई) 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। वर्तमान में इसका मूल्य 1,06,800, करोड़ है और निजी रक्षा उद्योगों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद इसके और अधिक होने की संभावना है। वित्तीय-वर्ष 2022-23 में वर्तमान रक्षा उत्पादन का मूल्य वित्तीय वर्ष 2021-22 के आंकड़े…
खुशखबरी, 25 मई से दिल्ली-देहरादून वंदे भारत रेल शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, किराया भी किफायती
19 May. 2023. Dehradun. दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी अच्छी खबर है, यह खबर उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो देहरादून होते हुए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में जाना चाहते हैं। अब दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत रेल शुरू होने वाली है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी के द्वारा राज्य को यह तोहफा देने के बाद…
पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर, खुद बताया क्या रहेगा कार्यक्रम
19 May. 2023. New Delhi. पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं, यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने एक वक्तव्य जारी कर खुद बताया क्या रहेगा कार्यक्रम, पढ़िए….. “मैं जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी अध्यक्षता के तहत जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा के लिए रवाना हो रहा हूं। हाल में ही भारत-जापान शिखर सम्मेलन के…
पर्यटन योजनाएं बनें रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम, राज्य की प्रमुख घाटियों की भी की जाय पर्यटन की दृष्टि से ब्रांडिंग
19 May. 2023. Dehradun. प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति का आम जनमानस तक व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लोग कितना लाभ ले पा रहे हैं, इसका पूरा आंकलन किया जाए। जिन योजनाओं में आम जन का रूझान बढ़ा है, इनमें यदि टॉपअप लोन अथवा सब्सिडी की धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया, कहा संग्रहालयों को आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए
18 May. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर टेक्नो मेला, संरक्षण प्रयोगशाला और प्रदर्शनियों को भी देखा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उत्सव मनाने के क्रम में…
उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, विस्तार से पढ़ें
18 May. 2023. Dehradun. उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हई मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आइए जानते है धामी कैबिनेट से आज किसे क्या मिला है। ये हुए फैसले शिक्षा विभाग कैबिनेट का बड़ा फैसला Crc और brc क़ो लेकर शिक्षा विभाग ने लिया फैसला, आउटसोर्स से होंगी 935 पदों पर भर्तियां अब…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास, हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
17 May. 2023. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड में 3 जिलों के डीएम सहित 24 आईएएस और 1 पीसीएस के तबादले, देखिए लिस्ट
17 May. 2023. Dehradun. उत्तराखंड शासन में देर शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, यहां 3 जिलों के जिला अधिकारियों सहित 24 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी का तबादला या दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। नैनीताल डीएम धीराज सिंह को हरिद्वार डीएम बनाया, वंदना को जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया, विनीत तोमर को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया…
पीएम मोदी कैबिनेट ने लिए चार महत्वपूर्ण फैसले, किसानों से लेकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र तक होगा फायदा
17 May. 2023. New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के लिए बहुत उपयोगी उर्वरकों में सब्सिडी बढ़ा दी है ताकि किसानों को किफायती दाम पर उर्वरक मिलते रहें और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरक के बढ़ते दामों का किसानों पर फर्क ना पड़े। यूरिया व डीएपी पर कुल 1,08000 करोड़ रुपए की सब्सिडी बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी मौसम 2022-23 (01.01.2023 से 31.03.2023…
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रथम जत्था रवाना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
17 May. 2023. Rishikesh. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब जी…