Skip to Content

स्वतंत्रता दिवस 2023, कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, उत्तराखंड से 6, Independence Day 2023

स्वतंत्रता दिवस 2023, कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक, उत्तराखंड से 6, Independence Day 2023

Closed
by August 14, 2023 News

14 August. 2023. New Delhi. स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) 01 सीआरपीएफ कर्मी को प्रदान किया गया है, वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 229 को प्रदान किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) 82 को और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 642 को प्रदान किया गया है। उत्तराखंड से कुल 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, इनके नाम आप इस आर्टिकल के अंत में देख सकते हैं।

230 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 125 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 71 कर्मियों और उत्तर पूर्व क्षेत्र के 11 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में 28 सीआरपीएफ से, 33 महाराष्ट्र से, 55 जम्मू-कश्मीर पुलिस से, 24 छत्तीसगढ़ से, 22 तेलंगाना से और 18 आंध्र प्रदेश से हैं, शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ से हैं।

राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

उत्तराखंड के पुलिसकर्मी

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media