Skip to Content

Home / समाचारPage 278

चंपावत के लिए सीएम धामी ने की 12 घोषणाएं, बिरगुल और टनकपुर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

30 August. 2023. Champawat. प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम…

नैनीताल में हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, हकीकत जानकर पुलिस भी हैरान

30 August. 2023. Nainital. उत्तराखंड पुलिस के द्वारा गहन विवेचना के बाद और तकनीकी सहायता लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, शख्स पर आरोप है कि उसने नैनीताल में जगह-जगह सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी और इसके लिए हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने की बात कही, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस शख्स की हकीकत सामने आने के बाद पुलिस…

भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर कर दी बड़ी खोज, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर

30 August. 2023. National Desk. भारत का चंद्रयान जहां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना, वहीं अब चंद्रयान के द्वारा की जा रही खोज सामने आने लगी है। इन खोजों के परिणामों को देखकर वैज्ञानिक भी काफी उत्साहित हैं। मिशन चंद्रयान का जो हिस्सा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था उसे लैंडर कहते हैं, इसका नाम विक्रम है और विक्रम के अंदर से एक…

उत्तराखंड में बन रहे कांच के पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी दौड़ेंगे, पैदल चलने वालों को रोमांच का अनुभव होगा

30 August. 2023. Rishikesh. अगर आप एक ऐसे पुल पर आवाजाही करना चाहते हैं जो कांच से बना हो, नीचे गहरी नदी हो और आसपास पहाड़, तो उत्तराखंड में आपको जल्द ही एक ऐसा पुल बनकर तैयार मिलने वाला है। ऋषिकेश के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला का नाम तो आपने सुना ही होगा, फिलहाल यह पुल कमजोर पड़ चुका है और इस पुल को प्रशासन की ओर से आवाजाही के लिए…

मोदी कैबिनेट ने सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की, 75 लाख और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर भी दिए जाएंगे

29 August. 2023. New Delhi. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर के दाम में 200 रुपए कम कर दिये हैं, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद उज्जवला उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कीमत में ₹400 कम देने पड़ेंगे, क्योंकि उन्हें ₹200 की सब्सिडी पहले से मिल…

उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ, प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे

29 August. 2023. Dehradun. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस योजना से प्रत्येक जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होगें। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 02-02 हजार रूपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष…

Uttarakhand चालीस साल पहले स्वीकृत हुई सड़क जब बनकर पूरी हुई, तो गांव वाले खुशी से झूम उठे

29 August. 2023. Uttarkashi. कहते हैं कि सड़क गांव की उन्नति का मेन आधार होती है पर गांव वालों को जिस सड़क के लिए 40 साल तक इन्तजार किया और कोर्ट के आदेश के बाद आज इस सड़क का उद्घाटन के लिए जब ठेकेदार जेसीबी लेकर पहुंचे तो गांव वाले खुशी के मारे झूम उठे! ये जो महिलाएं पुरुष जो ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे हैं, यह कोई त्यौहार…

किसानों ने सीएम से बाजपुर के 20 गांवों की 5,838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग की, सीएम ने बाजपुर बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी दौरा किया

29 August. 2023. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बाजपुर में सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जटिल से जटिल समस्याओं के निस्तारण हेतु…

उत्तराखंड में यहां देर रात खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

29 August 2023. Chamoli. दिनाँक 28 अगस्त 2023 की देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ से 02 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के हमराह रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक ऑल्टो कार (UK11B2096) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर…

Uttarakhand बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर पहुंचा थाने, बुरी तरह फंसा, जानिए पूरा मामला

29 August. 2023. Roorkee. झगड़ों के मामले में दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने और पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। रुड़की के गंगनहर कोतवाली में एक ऐसा ही मामला सुर्खियों में है। कगुलाबनगर कॉलोनी में बच्चों के बीच मामूली बात पर हुआ विवाद बड़ों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। मुकदमा दर्ज करवाने के लिए सिर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंच…

Loading...
Follow us on Social Media