समाचार
उत्तराखंड में 18 अधिकारियों के तबादले, एक डीएम भी शामिल, देखिए लिस्ट
31 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में 18 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं, इनमें 6 आईएएस अधिकारी और 12 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। आईएएस अधिकारियों में हरिश्चंद्र कांडपाल को निदेशक सेवायोजन बनाया गया, अभिषेक रोहिल्ला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया, मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया, रवनीत चीमा को अपर सचिव पशुपालन व मत्स्य बनाया गया है, वहीं विशाल मिश्रा को मुख्य विकास…
नैनीताल के युवक के मोबाइल में कैद हो गई कथित चुड़ैल जैसी तस्वीर, चर्चाओं का बाजार गर्म
31 January. 2024. Nainital. उत्तराखण्ड के नैनीताल में युवा के मोबाइल में कथित चुड़ैल की आकृति कैद होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म। ब्रिटिशकालीन वस्त्र धारण किये इस महिला की उंगलियां भी साफ साफ दिखाई दे रही हैं। नैनीताल के समीप आलूखेत गांव होते हुए गेठिया जाने वाले कच्चे मार्ग में सोमवार की रात कुछ युवक अपनी बाइक से जा रहे थे। गुलदार प्रभावित इस क्षेत्र में इनदिनों…
पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से शुरू हुई विमान सेवा, फिलहाल हफ्ते में तीन दिन देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भरेगा 19 सीटर जहाज
30 January. 2024. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य है।…
UKPSC ने निकाली गृह विभाग में दरोगा के 222 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और कैसे करें आवेदन
30 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/ अभिसूचना के कुल 108 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है, वहीं अभ्यर्थी की आयु 21…
Uttarakhand घूस लेते हुए दरोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
30 January. 2024. Udham Singh Nagar. उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा को 4000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फरियादी से मांगी रिश्वत थी। जिसके बाद हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने मोहन बोरा को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064…
उत्तराखंड में खत्म हो सकता है बर्फबारी का इंतजार, मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी
30 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा। बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है। 30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…
Nainital अंगीठी जलाकर सो रहे यूपी के तीन लोगों की मौत, मजदूरी करने आए थे उत्तराखंड
30 January. 2024. Nainital. हाईकोर्ट के समीप अस्थाई रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश के 2 मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर है। रविवार से अंगीठी में जलाई गई आग सोमवार देररात तक जलती रही जिससे गैस उत्पन्न हो गई। इससे, तीनों मजदूर अपने अस्थाई ठिकाने में सोते रह गए। कमरे में हवा की जगह नहीं होने के कारण कोयले की गैस उन्हें लग गई और वो असहज…
राधा रतूड़ी हो सकती हैं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, एस एस संधु हो रहे हैं सेवानिवृत्त
30 January. 2024. Dehradun. वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। हालिया मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं, उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। उनके बाद राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी, आज या कल में इस सम्बंध…
परीक्षा पे चर्चा, पीएम मोदी ने दिये गुरुमंत्र, पढ़िए और देखिए क्या कहा प्रधानमंत्री ने
29 January. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से छात्रों, शिक्षको और अभिभावकों को संबोधित किया! इस मौके पर छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में…
उत्तराखंड में अब लागू होने वाला है यूनिफॉर्म सिविल कोड, खुद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर दी जानकारी
29 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में अब बहुत जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू होने वाला है, यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन और चुनाव से पूर्व उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार…
