Skip to Content

उत्तराखंड में अब लागू होने वाला है यूनिफॉर्म सिविल कोड, खुद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर दी जानकारी

उत्तराखंड में अब लागू होने वाला है यूनिफॉर्म सिविल कोड, खुद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर दी जानकारी

Closed
by January 29, 2024 News

29 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में अब बहुत जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू होने वाला है, यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन और चुनाव से पूर्व उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रही है। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है की यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए बनी कमेटी 2 फरवरी को अपना ड्राफ्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी और हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करेंगे।

आपको बता दें कि 5 फरवरी से उत्तराखंड में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि इसी विधानसभा क्षेत्र में समान नागरिक संहिता कानून को पास कर प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media