समाचार
रुद्रपुर में यहां अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 198 लोगों को थमाया गया नोटिस
19 Feb. 2024. Rudrapur. रुद्रपुर में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने वाली है, इसके लिए नगर निगम की ओर से 198 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है, लोगों से कहा गया है कि इन 15 दिनों में या तो वह अपने निर्माण के समर्थन में कोई अभिलेख प्रस्तुत करें या अपने अतिक्रमण को खुद हटा लें, अन्यथा…
Uttarakhand युवक ने कर ली किन्नर से शादी, चौराहे पर हो गया बवाल, शहर भर में बना चर्चा का विषय
19 Feb. 2024. Haldwani. शहर के एक युवक को किन्नर से प्यार हो गया। इसके बाद उसने किन्नर के साथ शादी भी कर ली। इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो शनिवार रात उन्होंने किन्नर के साथ युवक को सिंधी चौराहे के समीप पकड़ लिया। युवक का भाई और पिता उससे घर चलने को कहते रहे,लेकिन युवक बोला मैं उससे प्यार करता हूं, उससे शादी की है। वह मेरी दुल्हनियां…
केंद्र सरकार ने कुमाऊं विश्वविद्यालय और दून विश्वविद्यालय को दिये 120 करोड़ रुपए, जानिए किसलिए
18 Feb. 2024. Dehradun. केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत उत्तराखंड को 120 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय को मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटीज (मेरू) के तहत विभिन्न कार्यों के लिये रू0 100 करोड़ तथा दून विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय संवर्द्धन कम्पोनेंट के अंतर्गत रू0 20 करोड़ की धनराशि दी गई है। पीएम-उषा के तहत स्वीकृत धनराशि से दोनों विश्वविद्यालयों में…
उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में दिखा रहे बेहद दिलचस्पी, बीते 11 माह में 839 आवेदन प्राप्त
18 Feb. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प सिद्ध होता हुआ नजर आ रहा है।इसी दिशा में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 20 से लेकर 200 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रदेश के युवा खूब दिलचस्पी दिखा…
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी, दंगे में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की
18 Feb. 2024. Haldwani. बनभूलपुरा दंगे में नामजद एजाज कुरेशी की संपत्ति की भी हुई कुर्की, नैनीताल पुलिस की उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही जारी। आज दिनांक 18.02.24 को बनभूलपुरा दंगे में शामिल उपद्रवियों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में दर्ज अभियोग मु०अ०स० : 21/24 में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त एजाज कुरेशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल की…
कोटद्वार में मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर महारैली का हुआ आयोजन
18 Feb. 2024. Kotdwar. मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर कोटद्वार में हजारों लोगों ने मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली गई। रविवार को हुई इस महारैली में कोटद्वार समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग शामिल हुए। ‘मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति’ के आह्वान पर हुई इस महारैली को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत कोटद्वार के देवी मंदिर…
उत्तराखंड में यहां लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक
18 Feb. Haridwar. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना पाते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ का…
केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड में 108 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होगा इनका निर्माण
17 Feb. 2024. Dehradun. केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री…
Uttarakhand Weather एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में 21 फरवरी तक सतर्क हुआ प्रशासन
17 Feb. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को…
हल्द्वानी हिंसा : 14 और आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष मुखानी के वाहन में आग लगाने वाले भी सलाखों के पीछे
17 Feb. 2024. Haldwani. दिनांक -08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस…
