Skip to Content

जोशीमठ आपदा के बाद क्या औली में होंगे विंटर गेम्स, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साफ की स्थिति

जोशीमठ आपदा के बाद क्या औली में होंगे विंटर गेम्स, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साफ की स्थिति

Closed
by January 30, 2023 News

30 Jan. 2023, Chamoli. उत्तराखंड के जोशीमठ में अब घरों में नई दरारें नहीं दिखाई दे रही हैं, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि जोशीमठ अब धीरे-धीरे स्टेबल हो रहा है, लेकिन जोशीमठ आपदा का इस इलाके के पर्यटन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। पर्यटन स्थल औली की दूरी जोशीमठ से कुछ ही दूर है और जोशीमठ आपदा के कारण औली में पर्यटकों का आना बंद हो गया है। यहां भारी बर्फबारी भी हुई है, औली शीतकालीन खेलों के लिए जाना जाता है और जल्द ही यहां शीतकालीन खेलों के लिए तारीख भी तय की गई है। ऐसे में क्या यहां शीतकालीन खेल करवाए जाएंगे, इसको लेकर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्थिति साफ की है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि औली में शीतकालीन खेल करवाए जाएंगे, इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं स्थानीय युवाओं ने भी प्रशिक्षण शुरू कर दिया है, आपको बता दें कि औली में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और व्यवसायी पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और बर्फबारी का समय यहां का पर्यटन काफी पीक पर होता है। आगे देखिए, क्या कहा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने…

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media