Skip to Content

Uttarakhand Weather Update मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, 7 जिलों में बूंदाबांदी, ठंड और बढ़ेगी

Uttarakhand Weather Update मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी, 7 जिलों में बूंदाबांदी, ठंड और बढ़ेगी

Closed
by November 19, 2023 News

19 Nov. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, अगले 48 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गर्जन वाले बादल विकसित होने के आसार हैं। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार नवंबर माह का दूसरा पखवाड़ा समाप्त होने को है तथा ठंड अब धीरे-धीरे राज्य को अपने आगोश में लेकर जाते हुए दिख रही है। सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल विकसित हो सकते हैं। प्रदेश में अगले 48 घंटे में पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर और टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि नवंबर आखिरी सप्ताह से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा। जिसके बाद कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं।  उत्तराखंड में फिलहाल सुबह का औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि दोपहर को 26 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media