Skip to Content

देहरादून में 20 करोड़ की डकैती का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे बेखौफ लूट को अंजाम दे रहे हैं बदमाश

देहरादून में 20 करोड़ की डकैती का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे बेखौफ लूट को अंजाम दे रहे हैं बदमाश

Closed
by November 10, 2023 News

10 Nov. 2023. Dehradun. गुरुवार को देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। डकैतों ने सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारियों के हाथ बांधे हुए हैं और एक बदमाश गन पॉइंट पर शोरूम की महिला कर्मचारियों से ज्वेलरी एकत्र कर रहा है। आगे देखिए वीडियो….

दरअसल गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 25 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश बाइक में सवार होकर आए थे। पुलिस ने इसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर दी, और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिये। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। वीडियो देखिए….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media