Skip to Content

दुखद : कुमाऊं रेजीमेंट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 सैनिकों की मौत, 3 जवान घायल

दुखद : कुमाऊं रेजीमेंट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 सैनिकों की मौत, 3 जवान घायल

Closed
by June 30, 2021 News

गंगटोक : पूर्वी सिक्किम में कुमाऊं रेजिमेंट का एक वाहन पहाड़ी से नीचे गिर गया, वाहन सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया, इस वाहन में चालक सहित छह सैनिक सवार थे। तीन सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि 3 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गंगटोक को नाथूला को जोड़ने वाली न्यू जवाहरलाल नेहरू सड़क पर ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन बुधवार को गंगटोक की ओर आ रहा था, बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही सेना के जवानों और पुलिस के जवानों ने राहत अभियान चलाया, जिसके बाद तीन घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में घायल जवानों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media