Skip to Content

उत्तरकाशी हिमस्खलन में कुल 26 शव बरामद, 3 की तलाश जारी

उत्तरकाशी हिमस्खलन में कुल 26 शव बरामद, 3 की तलाश जारी

Closed
by October 7, 2022 News

7 Oct. 2022. Uttarkashi. उत्तरकाशी के द्रोपदी के डांडा में हुए हिमस्खलन में फंसे 29 पर्वतारोहियों में से 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 3 पर्वतारोहियों की अभी भी तलाश की जा रही है। खराब मौसम के बीच अब बचाव टीमें घटनास्थल पर बचे हुए 3 पर्वतारोहियों की तलाश कर रही है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हिमस्खलन की चपेट में कुल 29 पर्वतारोही आए थे, जिनमें से 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 4 अक्टूबर को 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए जबकि 6 अक्टूबर को 15 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए गए, वहीं आज 7 अक्टूबर को 7 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

यहां राहत और बचाव अभियान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की बचाव टीम, आइटीबीपी, भारतीय सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग, भारतीय वायु सेना और स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है।

इनमें से पर्वतारोही अजय बिष्ट, सविता कंसवाल, नौमी रावत और शिवम कैंथोला के शव भी उत्तरकाशी पहुंचा दिए गए हैं, इनके शव यहां पहुंचने से माहौल काफी गमगीन हो गया। आपको बता दें कि यह सभी पर्वतारोही उस टीम के हिस्सा थे, जो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के तत्वाधान में द्रोपदी के डांडा पहाड़ पर पर्वतारोहण का प्रशिक्षण कर रहे थे या प्रशिक्षण दे रहे थे। 4 अक्टूबर को सवेरे कई सारे पर्वतारोही एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिसके बाद कई सारे घायल पर्वतारोहियों को बेस कैंप तक लाया गया और वहां से वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए उन्हें निकाला गया, लेकिन इस दौरान 29 पर्वतारोही लापता हो गए थे जिनमें से 26 के शव बरामद कर लिए गए हैं। 3 पर्वतारोहियों की तलाश जारी है, घटनास्थल और एडवांस बेस कैंप पर राहत और बचाव दल मौजूद हैं, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण राहत और बचाव अभियान काफी प्रभावित हो रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media