Skip to Content

उत्तराखंड की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए, शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा

उत्तराखंड की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए, शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा

Closed
by August 28, 2024 News

28 August. 2024. Dehradun. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए उत्तराखंड से एकमात्र चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चयन हुआ है। कुसुमलता पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है। जिसने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

इससे पहले कुसुमलता का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शिक्षिका कुसुमलता ने विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लास, वाल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़ा है। उनका मानना है कि रुचिकर शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media