Skip to Content

उत्तराखंड के बेटे का भी योगदान रहा चंद्रयान मिशन में, मिल रही हैं खूब बधाईयां और शुभकामनाएं

उत्तराखंड के बेटे का भी योगदान रहा चंद्रयान मिशन में, मिल रही हैं खूब बधाईयां और शुभकामनाएं

Closed
by August 27, 2023 All, News

27 August. 2023. Chamoli. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरों) की तरफ से भेजा गया चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि का जश्न देश में हर कोने में मनाया गया। वहीं चंद्रयान-3 की उपलब्धि में उत्तराखंड का भी योगदान रहा।

उत्तराखंड के बेटे रोहित उपाध्याय भी चंद्रयान-3 के मिशन का हिस्सा बने। जनपद चमोली गणाई गंगोली कूना निवासी रोहित उपाध्याय पुत्र धीरेंद्र उपाध्याय ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल होकर देश-उत्तराखंड और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इनके दादा स्व. रघुबर दत्त उपाध्याय संस्कृत के पूर्व प्रवक्ता थे। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय के डा. हरीश अंडोला, राजकीय इंटर कालेज कूना के प्रधानाचार्य कैलाश अंडोला, ग्राम प्रधान महेश अंडोला, एनडी अनडोला, शिक्षक हरीश चंद्र अंडोला, बीडी अंडोला सहित गणाई गंगोली कूना ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media