Skip to Content

उत्तराखंड की होनहार बेटी बनी इंडियन नेवी में अफसर, पहले ही प्रयास में मिली सफलता

उत्तराखंड की होनहार बेटी बनी इंडियन नेवी में अफसर, पहले ही प्रयास में मिली सफलता

Closed
by August 12, 2023 News

12 August. 2023. Nainital. उत्तराखण्ड के होनहार युवाओं का भारतीय सेना में जाना बचपन से ही एक सपना होता है। लेकिन अब बेटियां भी इसमें पीछे नहीं, वह भी सेना में जाकर अपना नाम दर्ज करा रही हैं और उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रही हैं। 

हर साल भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को साकार करने के लिए कई युवक और युवतियाँ जी तोड़ मेहनत करते हैं और सेना में जगह बनाते है। अब इसी क्रम में पहाड़ की श्रेया ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी जिले की रहने वाली श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है।उनकी इस कामयाबी से पूरे परिवार को बधाई मिल रही है।जानकारी के अनुसार चयन होने के बाद श्रेया की ट्रेनिंग अगस्त 2023 से केरल के एझिमाल कन्नूर में शुरू होगी। मूल रूप से बांस गल्ली, अल्मोड़ा निवासी श्रेया जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हासिल की। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के स्कूल में दाखिला लिया और 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद श्रेया ने देहरादून का रुख किया और बीटेक में दाखिला लिया। उन्होंने कम्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई की है। वर्तमान में काठगोदाम शीशमहल निवासी श्रेया जोशी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।

श्रेया जोशी के पिता का नाम आरपी जोशी है जो आईटीआई से प्रधानाचार्य पद से रिटायर हैं जबकि मां कमला जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं। वहीं श्रेया की बड़ी बहन श्रुति जोशी इंजीनियर हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media