Skip to Content

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का देहांत, सीएम त्रिवेन्द्र ने शोक व्यक्त किया

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का देहांत, सीएम त्रिवेन्द्र ने शोक व्यक्त किया

Closed
by April 20, 2020 News

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का देहांत हो गया है। उन्होंने एम्स में अंतिम सांस ली। सवेरे 10:44 पर उन्होंने अंतिम सांस ली, वो करीब 1 महीने से एम्स दिल्ली में भर्ती थे, उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के यमकेश्वर के परचून गांव में रहते थे, उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम त्रिवेंद्र ने अपने ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ” AIIMS दिल्ली में भर्ती उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।” अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media