Skip to Content

केन्द्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तराखंड में आग से प्रभावित जंगलों का दौरा किया, कहा आग की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं

केन्द्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तराखंड में आग से प्रभावित जंगलों का दौरा किया, कहा आग की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं

Closed
by June 20, 2024 News

20 June. 2024. Dehradun. केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया और इस आपदा से निपटने संबंधी उपायों की समीक्षा की। यादव ने कहा कि सरकार उन विभिन्न कारणों का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो आग का कारण बन रहे हैं, जिससे मूल्यवान वनों को नुकसान हो रहा है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यादव ने भागीरथी सर्किल के अंतर्गत नरेन्द्र नगर एवं टेहरी वन प्रभागों के विभिन्न स्थलों का दौरा किया तथा वनाग्नि से प्रभावित दूरस्थ वन क्षेत्रों एवं वन विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा, आगराखाल आदि वन रेंजों का दौरा किया!

हिंडोला खाल में क्षेत्र भ्रमण के दौरान यादव ने कहा कि वनाग्नि की घटनाएं अधिकतर चीड़ के जंगलों में हुई हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। इस दौरान उन पर नजर रखी गई और कई बैठकें भी हुईं, जिनमें आग लगने के स्थानीय कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई. यादव ने कहा कि आज स्थिति नियंत्रण में है, भौगोलिक परिस्थितियों का आकलन किया जा सका, जनभागीदारी और जनसहमति सुनिश्चित की जा सकी, ताकि सरकार, वन विभाग समन्वय से आग की घटनाओं को रोक सकें. उन्होंने कहा कि जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है!

बेमुंडा क्रू स्टेशन पर यादव ने ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीणों से बातचीत की और जंगल की आग के कारणों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जंगल की आग बुझाने में लगे वन कर्मियों से भी बात की. यादव ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वन विभाग वनाग्नि से निपटने के लिए अपनी तैयारियां और तेज कर दे। उन्होंने निर्देश दिया कि आग लगने की सूचना मिलने पर कम से कम समय में उससे निपटने की व्यवस्था की जाये. केंद्रीय मंत्री ने जंगल की आग के मामलों में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। यादव ने हाल ही में हुई जंगल की आग की दुर्घटनाओं और उससे होने वाले जान-माल के नुकसान पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। भूपेन्द्र यादव ने बादशाहीथौल वन रेंज में वन विभाग के अधिकारियों एवं वन कर्मियों से वार्ता की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री किशोर उपाध्याय और वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media