Skip to Content

हर घर तिरंगा अभियान जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, संगठनों को आमंत्रित कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा

हर घर तिरंगा अभियान जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, संगठनों को आमंत्रित कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा

Closed
by August 12, 2024 News

12 August. 2024. Nainital. अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि आजादी के महापर्व को जन उत्सव के रूप में मनाये जाने हेतु 15 अगस्त को देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने के निर्देश संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए है!

उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का देशवासियों से अनुरोध किया है।

इस अवसर पर पूरे जनपद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलो, कॉलेजो, संगठनों को आमंत्रित कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कालेजों में संगठन की सहभागिता से स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा।

अपर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये जाने हेतु सभी से सहभागिता करने की अपील की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media