Skip to Content

दिल्ली से देहरादून के बीच सफर हुआ आसान, उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को दी सौगात

दिल्ली से देहरादून के बीच सफर हुआ आसान, उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को दी सौगात

Closed
by May 11, 2023 All, News

11 May. 2023. Dehradun. उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली के बीच में सफर करने वाले यात्रियों को सौगात दी है, देहरादून और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों का सफर अब और भी आसान हो जाएगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून के बीच में अपनी सुपर डीलक्स बसों की संख्या बढ़ा दी है, अब दिल्ली से देहरादून के लिए सवेरे 4:00 बजे सुपर डीलक्स वोल्वो बस उपलब्ध रहेगी, पहले यह बस सवेरे 5:00 बजे चलती थी, बस का किराया 940 रुपए होगा।

अब दिल्ली और देहरादून के बीच में उत्तराखंड परिवहन निगम की 29 सुपर डीलक्स वोल्वो बस चलेंगी, इनमें से दो बस ऋषिकेश होकर जाएंगी, जबकि 2 बस दिल्ली होते हुए गुड़गांव तक जाएंगी।

देहरादून से अंतिम वोल्वो बस रात 12:00 बजे दिल्ली के लिए चलेगी जबकि दिल्ली से अंतिम वोल्वो बस रात 1:00 बजे देहरादून के लिए चलेगी।

उत्तराखंड परिवहन निगम की इन वोल्वो बस का क्रेज यात्रियों और पर्यटकों में काफी ज्यादा है, उत्तराखंड जाने वाले पर्यटक और यात्री रेल से ज्यादा इन वोल्वो बस का सफर पसंद करते हैं।

दिल्ली और देहरादून के बीच में चलने वाली शताब्दी और जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब 5:30 से 6 घंटे का समय लेती है जबकि वोल्वो बस साढ़े 4 घंटे का समय लेती है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media