Skip to Content

उत्तराखंड की बेटी का टोक्यो ओलंपिक में जलवा, शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से रचा इतिहास

उत्तराखंड की बेटी का टोक्यो ओलंपिक में जलवा, शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से रचा इतिहास

Closed
by July 31, 2021 News

हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक में धूम मचा रही है। वंदना कटारिया ने अपने शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से इतिहास रच दिया है। उनकी कामयाबी पर देश के साथ ही उनके स्वजन भी बेहद खुश हैं। वंदना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरिद्वार और हम सब का मान बढ़ाया है। कुछ ही महीनों पहले वंदना ने अपने पिता को खोया है। ओलंपिक के कारण वह अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाई थी। अब उन्होंने पिता का सपना पूरा कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजली दी है।

बता दें कि हरिद्वार की वंदना ने महिला हॉकी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर दी। ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। हॉकी इंडिया ने भी वंदना को ट्वीट कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वंदना की इस सफलता पर उनके घर में जश्न का माहौल है। बता दें कि वंदना के पिता की 30 मई को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद भी बंगलुरू में टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों में जुटी वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन कर पिता को श्रद्धांजलि दी है। वंदना का सपना ओलिंपिक में मेडल जीतकर पिता को श्रद्धांजलि देना है।

आपको बता दें कि वंदना कटारिया ने रोशनाबाद से अपनी हॉकी की यात्रा शुरू की थी। जब उन्होंने हॉकी की राह चुनी तो  उस वक्त गांव में स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ उनका भी मजाक उड़ाया था। लेकिन वंदना ने लोगों की बातों को अनसुना कर आज देश का नाम रोशन कर दिया है। बेटी के सपने को पूरा करन के लिए वंदना के माता- पिता ने समाज की परवाह न करते हुए बेटी की हिम्मत को बढाया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media