Skip to Content

यमुनोत्री धाम के कपाट भी  हुए बंद, चारधाम में अब सिर्फ बद्रीनाथ के कपाट खुले हुए हैं, जो 19 नवंबर को बंद होंगे

यमुनोत्री धाम के कपाट भी हुए बंद, चारधाम में अब सिर्फ बद्रीनाथ के कपाट खुले हुए हैं, जो 19 नवंबर को बंद होंगे

Closed
by October 27, 2022 News

27 Oct. 2022. Dehradun. यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए।

इस अवसर पर खरसाली से शनि महाराज की डोली अपनी बहन यमुना को मिलने और लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी, करीब 2000 श्रद्धालु का कपाट बंद होने के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे।

कपाट बंदी के बाद मां यमुना की डोली खरशाली के लिए रवाना हो गई। इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख यात्री पहुंचे। इससे पहले आज ही सवेरे केदारनाथ और बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। चार धाम यात्रा के तहत अब सिर्फ बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले हुए हैं जो 19 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media